BMW F 450 GS भारत में एंट्री को तैयार! तस्वीरों में पहले ही यहां देखें इस एडवेंचर बाइक का शानदार डिजाइन

BMW F 450 GS: खास बात यह है कि यह बाइक पुराने BMW G 310 GS से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें नया 450cc प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो आने वाले समय में 310cc सीरीज को रिप्लेस कर सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BMW F 450 GS भारत में एंट्री की तैयारी

BMW Motorrad अब भारत में अपनी नई एडवेंचर बाइक BMW F 450 GS लॉन्च करने जा रही है. यह बाइक 23 अप्रैल 2026 को भारत में डेब्यू करेगी. यह बाइक खास तौर पर मिड-केपेसिटी एडवेंचर सेगमेंट के लिए बनाई गई है. यह एक नई ट्विन-सिलेंडर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड बाइक होगी, जो इसे पहले से ज्यादा पावरफुल और एडवांस बनाती है. BMW F 450 GS को सबसे पहले EICMA 2025 में दुनिया के सामने पेश किया गया था. अब इसका प्रोडक्शन वर्जन लॉन्च के लिए तैयार है. 

खास बात यह है कि यह बाइक पुराने BMW G 310 GS से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें नया 450cc प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो आने वाले समय में 310cc सीरीज को रिप्लेस कर सकता है.

इस बाइक का निर्माण भारत में ही TVS Motor Company के होसुर प्लांट में किया जाएगा. BMW और TVS की साझेदारी काफी पुरानी है और दोनों कंपनियां मिलकर कई बाइक्स बना चुकी हैं.

BMW F 450 GS का इंजन और परफॉर्मेंस

BMW F 450 GS में 420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो करीब 48bhp की पावर और 43Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा, जिससे राइडिंग स्मूद और कंट्रोल में रहती है. यह बाइक एडवेंचर के साथ-साथ रोजाना इस्तेमाल और लंबी यात्रा दोनों के लिए भी बढ़िया है. 

Advertisement

BMW F 450 GS की बॉडी

इस बाइक में ट्यूबलर स्टील फ्रेम दिया गया है, जो इसे मजबूत बनाता है. सस्पेंशन के लिए इसमें आगे की तरफ upside-down फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक दिया गया है. यह 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील्स के साथ आती है, जो ऑफ-रोड और खराब रास्तों पर बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं. ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 310mm और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.

BMW F 450 GS के एडवांस फीचर्स

BMW ने इस बाइक में कई एडवांस फीचर्स दिए हैं. इसमें 6.5 इंच का TFT डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सपोर्ट होगा. इसके अलावा LED लाइटिंग और Shift Assistant Pro जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिससे बिना क्लच के गियर बदलना आसान हो जाता है. Easy Ride Clutch फीचर इसे खास बनाता है, जो धीमी स्पीड पर ऑटोमैटिक क्लच की तरह काम करता है.

Advertisement

BMW F 450 GS के वेरिएंट्स

ग्लोबल मार्केट में BMW F 450 GS को कई वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जैसे Base, Sport, Trophy और Exclusive. हर वेरिएंट में अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं, जैसे एडजस्टेबल सस्पेंशन और अलग-अलग राइडिंग मोड्स. भारत में कौन-कौन से वेरिएंट आएंगे, यह लॉन्च के समय साफ होगा.

ये भी पढ़ें - हुंडई बढ़ाने जा रही कार के दाम, 22 दिन तक मौका! जानिए 1 मई से कितनी महंगी हो जाएंगी गाड़ियां

BMW F 450 GS की कीमत

कीमत की बात करें तो BMW F 450 GS की एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग ₹5 से ₹6 लाख के बीच हो सकती है. यह बाइक Royal Enfield Himalayan 450, KTM 390 Adventure, Triumph Tiger 400 X और Honda NX500 जैसी बाइक्स को टक्कर देगी. 

Featured Video Of The Day
Assembly Elections 2026: 3 राज्यों में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग | Assam | Kerala | Puducherry