28KM का माइलेज, 360-डिग्री कैमरा, कीमत 10.5 लाख से शुरू, 4 सबसे दमदार हाइब्रिड कार

भारत में माइलेज देने वाली टॉप हाइब्रिड कारों में Maruti Suzuki Victoris से लेकर Honda City e:HEV तक शामिल हैं. कंपनी का दावा है ये 28 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Toyota Urban Cruiser Hyryder

अगर आप नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं और आपकी पहली प्राथमिकता माइलेज है, तो हाइब्रिड कारें आपके लिए एकदम सही साबित हो सकती हैं. बाजार में मौजूद कई स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड गाड़ियां 28 किमी/लीटर से भी ज्यादा का माइलेज निकाल देती हैं. इस लिस्ट में मारुति की नई Victoris से लेकर Honda City e:HEV  तक का नाम शामिल है. चलिए जानते हैं देश में बजट में आने वाली टॉप हाइब्रिड कार, उनके माइलेज और कीमते के बारे में.

Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris का लुक काफी बोल्ड और मॉडर्न रखा गया है. इसमें स्लीक LED हेडलाइट्स और एयरोडायनामिक डिजाइन मिलता है. गाड़ी के अंदर ऑल-ब्लैक केबिन दिया गया है, जहां 10.25-इंच की टचस्क्रीन स्क्रीन, डिजिटल मीटर, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और ऑटो एसी जैसे काम के फीचर्स मिल जाते हैं.

इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह हाइब्रिड सेटअप करीब 28.65 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देता है. सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS दिया गया है. इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 16.38 लाख से 19.99 लाख रुपये के बीच है, वहीं इसका बेस मॉडल 10,49,900 रुपये से शुरू होता है.

Maruti Suzuki Grand Vitara

प्रीमियम मिड-साइज SUV सेगमेंट में मारुति की ग्रैंड विटारा काफी पॉपुलर नाम है. इसका मस्कुलर स्टांस, बड़ी क्रोम ग्रिल और तेजतर्रार LED DRLs इसे अलग पहचान देते हैं. अंदर डुअल-टोन थीम वाला केबिन मिलता है, जिसमें 9-इंच का टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइट्स, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड-कार फीचर्स दिए गए हैं.

Advertisement

Maruti Suzuki Grand Vitara

ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल में 1.5-लीटर का इलेक्ट्रिक हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जो e-CVT ट्रांसमिशन पर चलता है. यह SUV 27.97 किमी/लीटर का माइलेज देती है, जिससे लंबी दूरी का सफर काफी सस्ता पड़ता है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक और TPMS मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 18.43 लाख रुपये से शुरू होती है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर अपने स्पोर्टी लुक और तगड़ी रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है. इसमें क्रिस्टल ऐक्रेलिक ग्रिल और स्लीक LED हेडलैंप्स मिलते हैं. केबिन काफी खुला-खुला और प्रीमियम है, जहां लेदर फिनिश दी गई है. फीचर्स के तौर पर 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, आगे की वेंटिलेटेड सीटें, ड्राइव मोड्स, पैडल शिफ्टर्स, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक मिलता है.

Advertisement

हाइराइडर के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट में 1.5-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ काम करता है. e-CVT गियरबॉक्स के साथ यह सेटअप भी 27.97 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है. इसके स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स 16.66 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच आते हैं.

Honda City e:HEV

अगर आपको सेडान पसंद है, तो होंडा सिटी e:HEV एक क्लासिक चॉइस है. इसका लुक काफी स्पोर्टी है, जिसमें फुल-LED हेडलाइट्स, रियर स्पॉइलर और शार्प कट्स दिए गए हैं. अंदर आइवरी और ब्लैक थीम का केबिन मिलता है, जिसमें लेदर सीट्स, 8-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो-डिमिंग IRVM और कनेक्टेड टेक शामिल हैं.

इसमें 1.5-लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ काम करता है. e-CVT ट्रांसमिशन से लैस यह सेडान 27.13 किमी/लीटर का माइलेज निकाल लेती है. सेफ्टी में यह काफी आगे है, जिसमें होंडा सेंसिंग ADAS, 6 एयरबैग्स, लेन-वॉच कैमरा, ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं. होंडा सिटी e:HEV की एक्स-शोरूम कीमत 19.00 लाख से 20.55 लाख रुपये के बीच है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 33.61 Km का माइलेज, 6 एयरबैग्स, कीमत मात्र 6.09 लाख से शुरू, Maruti की दमदार कार

Featured Video Of The Day
Apple के मेगा इवेंट में बिग स्क्रीन पर छाया NDTV का ऐप, सच्ची पत्रकारिता और हाइएंड टेक के अनूठे संगम का असर

Topics mentioned in this article
Hybrid Car
Maruti Victoris Price
Hyryder Hybrid SUV
SUV
Car Mileage