CNG का माइलेज और डिग्गी में फुल स्पेस.. ये हैं बड़े बूट स्पेस वाली धाकड़ SUV, कीमत 9.99 लाख से शुरू

अगर आप बिना बूट स्पेस को खराब किए CNG कार लेना चाहते हैं तो आपके पास एक से बढ़कर एक ऑप्शन्स हैं. यहां पर आपको ज्यादा बूट स्पेस के साथ आने वाली CNG कारों के बारे में बता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mahindra XUV 3XO ZNG
Mahindra

भारतीय कार बाजार में शानदार माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट के कारण CNG गाड़ियों की मांग हमेशा से ज्यादा रही है. नई रिपोर्ट ये भी दिखाती है कि लोग पेट्रोल छोड़ CNG कारों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. हालांकि, CNG कारों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत बूट स्पेस या डिग्गी को लेकर रहती है. CNG होने की वजह से इसमें सामान कम आते हैं और फैमली ट्रिप के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है. 

हालांकि, नए जमाने की CNG गाड़ियां इस समस्या का समाधान बेहद स्मार्ट पैकिंग और नई टैंक लेआउट तकनीक के जरिए कर रही हैं. हम आपको बेहतरीन CNG कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना बूट स्पेस कम किए सामान रखने के लिए ज्यादा जगह देते हैं. इस लिस्ट में Mahindra XUV 3XO ZNG से लेकर Maruti Suzuki Vitara S-CNG जैसी CNG SUV कारें शामिल हैं. 

Mahindra XUV 3XO ZNG

Mahindra की बिल्कुल नई XUV 3XO ZNG इस लिस्ट में सबसे नया मॉडल है. ये ग्राहकों को 270 लीटर का प्रैक्टिकल बूट स्पेस देती है. इसमें कंपनी ने फैक्ट्री-फिटेड ट्विन-सिलेंडर (दो छोटे सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. जिन्हें फर्श के नीचे फिट किया गया है ताकि सिलेंडरों के ऊपर सामान रखने के लिए पूरी जगह मिल सके. इसके रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट में 364 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

ये कार 1.2-लीटर के तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो CNG मोड में भी 111 hp की पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. ये कार 24.7 किमी/किग्रा का माइलेज देने का दावा करती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर सबसे टॉप मॉडल के लिए 12.27 लाख रुपये तक जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें | सनरूफ-एयरबैग्स और 33 किमी का माइलेज, बस 6.26 लाख की शुरुआती कीमत में ले आइए ये सेडान कारें

Maruti Suzuki Brezza S-CNG

Maruti Suzuki की पॉपुलर Brezza S-CNG अपने सेगमेंट की सबसे प्रैक्टिकल CNG SUV कारों में से एक है. इसमें ग्राहकों को 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. आपको बता दें कि मारुति ने इसके CNG टैंक को बूट एरिया के बजाय सीधे गाड़ी के बॉडी के नीचे फिट किया है. जिससे डिक्की के अंदर सामान रखने के लिए पूरी जगह खाली मिल जाती है. Brezza S-CNG में 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. कंपनी के अनुसार, ये जो CNG मोड में 88 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है. माइलेज के मामले में ये अपने कंपीटिटर्स (XUV 3XO और Nexon CNG) से काफी आगे है. कंपनी का कहना है कि Brezza S-CNG 26.9 किमी/किग्रा का बंपर माइलेज दे सकती है.

Advertisement

Tata Nexon iCNG

Tata Motors की Nexon iCNG उन खरीदारों के लिए एक और बेहतरीन ऑप्शन है जो CNG पर शिफ्ट होते समय सामान रखने की जगह से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं. टाटा की पेटेंटेड ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी के कारण ये SUV 321 लीटर का बूट स्पेस देती है. ये बूट स्पेस महिंद्रा XUV 3XO ZNG के मुकाबले 51 लीटर अधिक है. इसके बोनट के नीचे 1.2-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है. ये मोड में 100 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और ये कार 24 किमी/किग्रा का माइलेज देती है. इस कार की कीमत 8.35 लाख रुपये से शुरू होतीहै.

यह भी पढ़ें | 34KM का माइलेज, 360° कैमरा, कीमत 4.98 लाख से शुरू, Maruti की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

Featured Video Of The Day
UP में दशहरे पर सियासी रावण युद्ध- BJP ने अखिलेश को दिखाया रावण AI वीडियो में, SP का पलटवार

Topics mentioned in this article
Car
CNG Car
Mahindra XUV 3XO ZNG
Maruti Suzuki Brezza Cng

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं