भारत में हर साल गर्मी और ज्यादा तेज होती जा रही है, ऐसे में अब लोग सिर्फ माइलेज और डिजाइन ही नहीं बल्कि क्लाइमेट कंट्रोल फीचर पर भी ध्यान देने लगे हैं. Auto Climate Control एक ऐसा फीचर है जो कार के अंदर का तापमान अपने आप कंट्रोल करता है. यानी आपको बार-बार AC कम-ज्यादा करने की जरूरत नहीं पड़ती. अच्छी बात यह है कि अब यह फीचर ₹10 लाख से कम कीमत वाली कई बजट कारों में भी मिलने लगा है. चाहे आप हैचबैक लें या कॉम्पैक्ट SUV, अब कंफर्ट और बजट दोनों साथ मिल सकते हैं.
Tata Tiago - ये कार उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स चाहते हैं. इसका Auto Climate Control वाला वेरिएंट XZ ट्रिम से शुरू होता है, जिसकी कीमत लगभग ₹6.40 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अच्छी परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग देता है. यह कार शहर के लिए और छोटे परिवारों के लिए परफेक्ट है.
Nissan Magnite - अगर आप SUV लुक वाली कार लेना चाहते हैं, तो Nissan Magnite एक अच्छा ऑप्शन है. इसका Auto Climate Control वेरिएंट Zeta ट्रिम से शुरू होता है, जिसकी कीमत करीब ₹6.76 लाख है. इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. यह कार स्टाइल, स्पेस और फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन देती है, खासकर उन लोगों के लिए जो बजट में SUV का अनुभव चाहते हैं.
Hyundai Grand i10 NIOS - Grand i10 NIOS अपने कंफर्ट और भरोसे के लिए जानी जाती है. इसमें Auto Climate Control Sportz वेरिएंट से मिलता है, जिसकी कीमत लगभग ₹6.83 लाख है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह मैनुअल व AMT दोनों ऑप्शन में आती है. साथ ही इसमें CNG का ऑप्शन भी मौजूद है, जो इसे और भी किफायती बनाता है.
Maruti Suzuki Swift - यह भारत की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है. इसमें Auto Climate Control ZXi वेरिएंट से मिलता है, जिसकी कीमत लगभग ₹7.52 लाख है. यह कार अपनी शानदार माइलेज, आसान ड्राइविंग और कम मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है. शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प है.
Maruti Suzuki Baleno - यह प्रीमियम फील के साथ कंफर्ट हैचबैक गाड़ी है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब ₹6 लाख है. इसके Zeta और Alpha वेरिएंट में Auto Climate Control मिलता है, जो ₹8.19 लाख से शुरू होते हैं. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो स्मूद ड्राइविंग और अच्छा माइलेज देता है. यह कार शहर और हाईवे दोनों के लिए बढ़िया ऑप्शन है.














