Surya Shani Mangal Yuti 2026 Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल महीने की शुरुआत काफी ज्यादा खास है. इस महीने की शुरुआत में ही मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि एक साथ आ चुके हैं. कहा जाता है कि इन तीनों ग्रहों की युति बहुत ही कम साथ में देखने को मिलती है इसलिए ये काफी ज्यादा खास मानी जाती है. इन ग्रहों में मंगल ऊर्जा और हिम्मत, सूर्य आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान, शनि कर्म का कारक होता है. ज्योतिष गणना के अनुसार इन ग्रहों की युति 14 अप्रैल तक बनी रहेगी. इसके बाद सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में 14 अप्रैल तक ये युति 3 राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है. इससे इनकी समस्याएं दूर होंगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...
यह भी पढ़ें: महादेव को दहेज में टीवी, फ्रिज, बाइक, एसी! यहां होती है शिव-पार्वती की अनोखी शादी
1. मेष राशि
सूर्य, मंगल और शनि की युति मेष राशि के जातकों के लिए बेहद फलदायी मानी जा रही है. कार्यक्षेत्र के लिए आपका समय अच्छा रह सकता है. साथ ही काम को लेकर आपकी तारीफ भी हो सकती है. आपको अपनी मेहनत का परिणाम भी मिलेगा. इसके अलावा अगर लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है, तो वह भी पूरा हो सकता है.
2. धनु राशि
धनु राशि के लिए तीनों बड़े ग्रहों की युति शुभ मानी जा रही है. इससे करियर में ग्रोथ हो सकती है और आपके लिए नए रास्ते भी खुल सकते हैं. इसके अलावा अगर पिछले समय से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है, तो अब मजबूत हो सकती है. इस समय आपको नए लोग मिल सकते हैं, जिनसे आपको भविष्य में कुछ लाभ हो सकता है. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और दोस्तों का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा.
3. मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए तीनों ग्रहों की युति फायदेमंद हो सकती है. इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और बीते समय से चल रही कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है. इसके अलावा आपको नई जॉब का ऑफर भी मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को नई डील मिल सकती है. अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उससे छुटकारा भी प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.














