Mulank 8: मानसिक तनाव हावी रह सकता है, लेनदेन में रखें सतर्कता, पढ़ें मूलांक 8 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 8: पेंडिंग काम को आज आपको खत्म करना होगा. आज आपको अनुशासन में रहकर अपने कार्य में फोकस करना होगा. पढ़ें मूलांक 8 का राशिफल...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मूलांक 8 का राशिफल

Numerology Number 8 Prediction: किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8  होता है. आज के दिन आपको दिमागी भारीपन और अधिक जिम्मेदारियां प्रभावित करेंगी. मानसिक रूप से आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं. आपके अकेले सिचुएशन से लड़ने की ताकत की आपकी स्ट्रैंथ है. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए आज शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर

आज ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां के साथ कार्य करना पड़ सकता है. पुरानी पेंडिंग काम को आज आपको खत्म करना होगा. आज आपको अनुशासन में रहकर अपने कार्य में फोकस करना होगा. मानसिक दबाव होने पर कार्य को अधूरा नहीं छोड़ना है. आज आपके कामों में धीमी प्रगति होगी लेकिन परिणाम सुखद प्राप्त होंगे. आपके काम में नकारात्मकता प्रभावित करेगी.

फाइनेंस

आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. सोच समझ कर खर्च करें. कोई पुराना आर्थिक विवाद आज आपको दिक्कत कर सकता है. यदि आप लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो उसे पर पूरी रिसर्च करने के बाद ही आगे बढ़े. भावनाओं में आकर कोई खर्च या कमिटमेंट ना करें. डिसिप्लिन में रहकर ही आर्थिक लेनदेन करें.

लव लाइफ

आज भावनात्मक रूप से आप थोड़ा भारी महसूस कर सकते हैं. आपके रिश्तों में बातचीत की गंभीरता से समझ बढ़ेगी. अपनी बात को मन में ना रखें, स्पष्ट रूप से अपने पार्टनर के साथ साझा करें. पुरानी बातों को याद करके अपने लिए कष्ट ना दें. पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. ओवरथिंकिंग और अकेलेपन से आपको मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए मित्रों से मिलते जुलते रहें.

Advertisement

शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सिलेटी

Featured Video Of The Day
West Bengal Polls 2026: पहले से ज्यादा दूसरा चरण मुश्किल BJP के लिए आसान नहीं इस Seats की राह!
Topics mentioned in this article