Numerology Number 7 Prediction: किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज के दिन आप लोगों से दूर रहने के बारे में विचार करेंगे. लोगों के साथ आपका मन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है. आज आपका स्वभाव शांत रहेगा. लेकिन आपकी अंतरिक्ष चेतना बहुत मजबूत रहेगी. आइये जानते हैं मूलांक 7 के जातकों के लिए आज शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
आज आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है बल्कि उसके बारे में गहरी सोच और एक गंभीर प्लान तैयार करना है. आज अपने काम का पूरा एनालिसिस करें साथ ही एक बढ़िया स्ट्रेटजी तैयार करें. किसी दूसरे व्यक्ति के प्रभाव में आकर अपना विचार न बदलें. आज आपके व्यापार में आगे बढ़ाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. हॉस्पिटैलिटी और सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. एकांत में बैठकर अपने करियर का प्लान तैयार करें.
फाइनेंस
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. कैश फ्लो पहले से बेहतर होगा. आज आपको फ्यूचर प्लानिंग पर ध्यान देना होगा. यदि आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो लॉन्ग टर्म प्लानिंग आपके लिए लाभदायक होगी. इससे आपका फ्यूचर सिक्योर होगा. आपकी इनट्यूशन पावर आपको लाभ के अवसर पहचानने में मदद करेगी.
लव लाइफ
आज आप थोड़ा इमोशनल फील करेंगे. साथ ही आपके ऊपर अकेलापन हावी हो सकता है. आप पार्टनर के साथ कनेक्ट करने का प्रयास करेंगे. आपको अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना होगा. ओवरथिंकिंग से बचें अन्यथा मिसअंडरस्टैंडिंग आपके रिश्ते को खराब करेगी. मां के अंदर धार्मिक विचार हावी रहेंगे. नींद और सुस्ती की वजह से थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है.
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : आसमानी













