Numerology Number 6 Prediction: किसी भी माह की 6, 16, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज आपके रिश्तो में नजदीकी आएगी, मन प्रसन्न होगा और जीवन में सुख सुविधा की बढ़ोतरी होगी.आईए जानते हैं मूलांक 6 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
आज यदि आप कोई प्रेजेंटेशन देना चाहते हैं तो उसमें आपको कामयाबी मिलेगी. आज आपकी ऊर्जा और कार्य प्रणाली से आपके ऑफिस में बॉस खुश होंगे. ऑफिस में आपकी पर्सनैलिटी का लोग लोहा मानेंगे. नए-नए क्लाइंट्स के साथ आज आपके संबंध बन सकते हैं. बिजनेस मीट के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है. नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उम्मीद है.
फाइनेंस
आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है. आज की आमदनी अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर होगी. अचानक अनप्रिडिक्टेबल खर्च आपको असमंजस में डाल सकते हैं. आज के दिन आपका पैसा लक्ज़री और घर की आवश्यकताओं पर खर्च हो सकता है. निवेश करने से पहले पूरी जांच अवश्य कर लें. आय और व्यय का संतुलन बनाकर रखना आज एक महत्वपूर्ण कार्य होगा.
लव लाइफ
आज का दिन रिलेशनशिप के लिए आपका बहुत बेहतर रहने वाला है. आपका आकर्षण आज आपके प्रति लोगों को आपसे जुड़ने के लिए लालायित करेगा. आज आपको आपके वैवाहिक जीवन या प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने के लिए नया पार्टनर मिल सकता है. पार्टनर के साथ आज शानदार समय व्यतीत होगा तथा रोमांस करने का मौका मिलेगा. पूर्व से चला आ रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है.
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीम














