Mulank 4: वित्तीय लेनदेन में रखें सावधानी, प्यार में रहना होगा ईमानदार, पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 4: ऑफिस में सहकर्मियों से सावधान रहना होगा. अपने प्लान और स्ट्रेटजी पर फोकस करें. आज आपको लेनदेन में अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है. पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मूलांक 4 का राशिफल

Numerology Number 4 Prediction: किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज का दिन आपके लिए अनप्रिडिक्टेबल यानी उतार चढ़ाव भरा रह सकता है. बार-बार प्लान में बदलाव, मानसिक रूप से बेचैनी और दिमागी अस्थिरता आपको प्रभावित करेगी. लोगों का व्यवहार आपके प्रति अचानक बदल सकता है. आज आपको हॉपलेस होने की आवश्यकता नहीं है, धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए आज शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज का दिन करियर के लिहाज से बेहतर नहीं है. आपका मन काम करने में नहीं लगेगा. ऑफिस में सहकर्मियों से सावधान रहना होगा. अपने प्लान और स्ट्रेटजी पर फोकस करें. किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी पूरी जांच आवश्यक है. आज आपके पास प्लान B भी तैयार रहना चाहिए. ऑफिस में किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें. किसी भी विवाद की स्थिति में गुस्से पर कंट्रोल करें और कोई भी निर्णय न करें. किसी भी प्रकार का रिस्क आपके लिए आज हितकर नहीं है.

फाइनेंस

आज वित्तीय अनियमिताओं का दिन है. आज आपको लेनदेन में अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है. ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट, गेमिंग, शेयर, ट्रेडिंग आदि इन्वेस्टमेंट में सावधान और सतर्क रहें. तरह-तरह की मनभावन स्कीम आपको इन्वेस्टमेंट करने के लिए लालायित करेंगी. कोई भी लेनदेन बिना संतुष्टि के ना करें. आपका ध्यान आज इन्वेस्टमेंट की बजाय बचत पर होना चाहिए. सावधानी रखें अन्यथा फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार भी हो सकते हैं.

लव लाइफ 

आज प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में रिश्तो को लेकर बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है. थोड़ा सा कम्युनिकेशन गैप आपके बीच विवाद की स्थिति पैदा कर सकता है. किसी भी कंफ्यूजन को आपसी बातचीत से दूर करना ठीक रहेगा. आपको आपके जीवनसाथी के साथ ईमानदार रहना होगा. ओवरथिंकिंग या शक करने की आदत से आपको बचना होगा. किसी भी तरह विवाद से बचकर समझदारी पूर्वक आज रिश्तो को बचाना बेहतर है.

Advertisement

शुभ अंक : 4
शुभ रंग : सफेद

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 | योगी का 'सिंघम' Vs ममता का 'पुष्पा'! | TMC-BJP | NDTV
Topics mentioned in this article