Aaj ka Mulank 7 Ank Jyotish 24 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज का दिन आपके लिए शोध और सोच के बीच संबंध में स्थापित करने का होगा. आज के दिन आप पुरानी यादों के सहारे भावनात्मक रूप से पुनः जुड़ सकते हैं.
करियर : किसी भी प्रोजेक्ट की प्लानिंग और उसकी रिसर्च के लिए आज का दिन बेहतर है. बेहतर प्लान बनाएं जल्दबाजी न करें...एक अच्छी स्ट्रेटजी आपको सफलता की ओर लेकर जाएगी. आज काम में गति बहुत तेज नहीं रहेगी. धीरे-धीरे कार्य में प्रगति होगी. टीम के साथ मिलकर कोई भी निर्णय लें. एक टीम लीडर की तरह सबको साथ रखने से ही लाभ होगा.
फाइनेंस: आज आपको अपना बजट पर पूरा नियंत्रण रखना चाहिए. बिना वजह भावनाओं में आकर फालतू खर्चों से आपको आज बचना होगा. खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. किसी भी तरह का निवेश आज आपके लिए लाभकारी नहीं है. आज का दिन लाभ की बजाय बचत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : शारीरिक और मानसिक थकान के साथ पार्टनर और आपके बीच की शांति रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है. आज आप काफी इमोशनल रहेंगे आपका पार्टनर इससे नहीं समझ पाएगा. यदि किसी तरह की दिक्कत पहले से चल रही है तो, आत्म मंथन करके उसके समाधान के बारे में विचार करें. पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नीला.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में














