Aaj ka Mulank 8 Ank Jyotish 24 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज का दिन आपके लिए बहुत मजबूती से अपनी भावनाओं को कंट्रोल में करके कार्य को करने का है. आज की कड़ी मेहनत आपको सफलता प्रदान करेगी.
करियर : आज पूरे दिन आपका कार्य धीरे-धीरे चलता रहेगा. कार्य की प्रगति के अनुसार परिणाम ज्यादा प्राप्त नहीं होगा. किसी भी कार्य को करते समय धैर्य रखें और भी छोटे-छोटे कार्यों में समय लगाकर परिणाम प्राप्त करें. ऑफिस में किसी से विवाद होने की वजह से निराशा हो सकती है. भावनाओं में आकर किसी भी तरह का कोई निर्णय न लें.
फाइनेंस: निवेश करने के लिए आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है. शेयर, ट्रेडिंग, गेमिंग आदि में पैसा लगाने से नुकसान होगा. किसी की बातों में आकर अधिक खर्च ना करें. आज उधार में लेनदेन व्यापार के लिए नुकसानदायक सिद्ध होगा.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में पार्टनर के साथ थोड़ी दूरी रह सकती है. कुछ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव या बहस हो सकती है. पार्टनर के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करें और उसकी भावनाओं की कदर करें. बहस करने से बेहतर आप शांत रहकर उसकी बात सुने.
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : स्लेटी.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में














