मंगलवार को पूजा के दौरान करें ये सरल सा काम, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट, करियर में मिलेगा सक्सेस

Mangalwar ke Upay: हनुमान जी को बजरंगबली, पवनपुत्र, मारुति, अंजनि सुत, महावीर, संकटमोचन और केसरीनंदन के नाम से भी पुकारा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप अपनी कुंडली के मंगल और शनि को मजबूत करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन पूजा के दौरान बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मंगलवार के उपाय
File Photo

Bajrang Baan Path Lyrics: हिन्दू धर्म के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है. मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन श्रद्धा और भक्ति भाव से बजरंगबली की पूजा करता है, उसके जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं. साथ ही मंगलवार का व्रत रखने से मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं और सुख-समृद्धि आती है.

यह भी पढ़ें: घर में कांच का कछुआ रखने से क्या होता है? ज्योतिर्विद ने बताया- कछुए के पैर किस दिशा में होने चाहिएमंगलवार को पूजा के समय करें ये छोटा सा काम

हनुमान जी को बजरंगबली, पवनपुत्र, मारुति, अंजनि सुत, महावीर, संकटमोचन और केसरीनंदन के नाम से भी पुकारा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप अपनी कुंडली के मंगल और शनि को मजबूत करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन पूजा के दौरान बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं. मान्यता है कि बजरंग बाण का पाठ करने से हनुमान जी साधक के जीवन से सभी संकट दूर करते हैं और करियर-कारोबार में सफलता दिलाते हैं. इसके अलावा आत्मविश्ववास और साहस बढ़ाने के लिए भी ये पाठ करना बहुत लाभकारी माना जाता है. 

यहां पढ़ें बजरंग बाण का पाठ (Bajrang Baan Path Lyrics in Hindi)

दोहा

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, विनय करैं सनमान।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥ 

चौपाई

जय हनुमंत संत हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी।
जनके काज बिलंब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै।

जैसे कूदि सिंधु महिपारा। सुरसा बदन पैठि बिस्तारा।
आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुरलोका।

जाय विभीषण को सुख दीन्हा। सीता निरखि परमपद लीन्हा।
बाग उजारि सिंधु महँ बोरा। अति आतुर यमकातर तोरा।

अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा।
लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुरपुर मह भई।

अब बिलंब केहि कारन स्वामी। कृपा करहु उर अंतरयामी।
जय जय लक्ष्मण प्राण के दाता। आतुर होइ दुख करहु निपाता।

जय गिरिधर जय जय सुखसागर। सुर-समूह-समरथ भट-नागर।
ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले। बैरिहि मारु बज्र की कीले।

गदा बज्र लै बैरिहि मारो। महारज प्रभु दास उबारो।
ओंकार हुंकार महाबीर धावो। वज्र गदा हनु बिलम्ब न लावो।

ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा। ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर शीशा।
सत्य होहु हरि शपथ पायके। राम दूत धरु मारु जायके। 

जय जय जय हनुमंत अगाधा। दुख पावत जन केहि अपराधा।
पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत हौं दा तुम्हारा।

वन उपवन मग गिरिगृह माहीं। तुम्हरे बल हम डरपत नाहीं।
पांय परौं कर जोरि मनावौं। यहि अवसर अब केहि गोहरावौं।

जय अंजनि कुमार बलवंता। शंकर सुवन वीर हनुमंता।
बदन कराल काल कुल घालक। राम सहाय सदा प्रति पालक।

भूत प्रेत पिशाच निशाचर, अग्नि बैताल काल मारीमर।
इन्हें मारु तोहिं सपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की।

जनक सुता हरिदास कहावो। ताकी सपथ विलंब न लावो।
जय जय जय धुनि होत अकाशा। सुमिरत होत दुसह दुख नाशा।

चरण-शरण कर जोरि मनावौं। यहि अवसर अब केहि गोहरावौं।
उठु-उठु चलु तोहिं राम दोहाई। पांय परौं कर जोरि मनाई।

ॐ चं चं चं चं चपल चलंता। ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता।
ॐ हं हं हांक देत कपि चंचल। ओम सं सं सहमि पराने खल दल। 

Advertisement

अपने जन को तुरत उबारो। सुमिरत होत आनंद हमारो।
यहि बजरंग बाण जेहि मारे। ताहि कहो फिर कौन उबारे।

पाठ करै बजरंग बाण की। हनुमत रक्षा करैं प्राण की।
यह बजरंग बाण जो जापै। तेहि ते भूत प्रेत सब कांपै।

धूप देय अरु जपै हमेशा। ताके तनु नहिं रहे कलेशा।

दोहा

प्रेम प्रतीतिहिं कपि भजै, सदा धरै उर ध्यान।
तेहि के कारज शकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान।।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Malda Violence ममता सरकार की नाकामी या EC को डराने की साज़िश? Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article