Libra Tarot Card Horoscope Today 29 April, Tula Tarot Card Rashifal: अपने कार्य क्षेत्र में कार्य कुशलता के चलते अपनी स्थिति को काफी मजबूत बना सकते हैं. इस समय कुछ अच्छे अवसर सामने आ सकते है. उन अवसरों से सही अवसर का चयन करें. अपने धन का बहुत सोच समझकर बिना जोखिम वाली जगह पर निवेश करें. अत्यधिक पैसे होने के साथ व्यवहार में एक कंजूसीपन भी नजर आता है. किसी बड़ी खुशी के उपलक्ष्य में मित्रों द्वारा छोटे से जश्न के लिए बमुश्किल मानेंगे.
एक और जहां भौतिक स्थिरता मन में सुकून का भाव ला रही है. वहीं दूसरी और धन चोरी हो जाने या खोने का डर मन में समाया हुआ है. इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए अपने धन का निवेश किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में कर सकते हैं, संभव है कि इस समय भौतिकवादिकता से धीरे-धीरे खुद को आध्यात्मिकता की तरफ ले जाने का प्रयास कर सकते हैं.
पैसा कमाने की होड़ मन में एक बेचैनी का अनुभव करती आई है. अध्यात्म की तरफ जाकर मन को सुकून और शांति देने का प्रयास कर सकते हैं. दूसरों के जीवन में किसी बात को लेकर विवाद न बढ़ाएं।सामने वाले के साथ रिश्ते सामान्य रखें।जरूरत से ज्यादा वाचाल होना परेशानी में डाल सकता है.
स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित करें. वजन कम करने की कोशिश कर सकते है.
आर्थिक स्थिति: खर्चों को सीमित करें. करीबी मित्र के विवाह में कीमती उपहार दे सकते है.
रिश्ते: किसी की ईर्ष्या के चलते किसी अच्छे अवसर से हाथ धोना पड़ सकता है. सामने वाले से बदला लेने की भावना न रखें.














