Astro tips : इस तरीके से रखेंगे कपूर अपने साथ तो नहीं होगी कभी पैसे और सेहत की परेशानी

Camphor vastu tips : कपूर को जेब में रखने से कई तरह की परेशानियों से निजात मिलती है जिसके बारे में लेख में बताया जा रहा है ताकि आप भी लाभ उठा सकें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जेब में कपूर रखने से सुंदरता भी बढ़ती है चेहरे की. आपको सफेद कपड़े में कपूर को बांधकर अपने पास रखना है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं होता है उन्हें भी वास्तु टिप्स को अपनाना चाहिए.
  • वहीं, ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है.
  • कपूर रखने से आर्थिक संकट भी दूर होते हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Camphor ke fayde : देवी-देवताओं की आरती करने के लिए घी, तेल का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा एक और चीज से भी भगवान को दिया दिखाया जाता है वो है कपूर. इसको ना सिर्फ आरती में बल्कि हवन करने में भी उपयोग में लाया जाता है. लोगों का मानना है कि कपूर से देवी देवता प्रसन्न होते हैं. इसे जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और घर में मौजूद खराब बैक्टीरिया भी मर जाते हैं. इसके अलावा कपूर का वास्तु शास्त्र (vastu tips) में भी विशेष महत्व है. इसको जेब में रखने से कई तरह की परेशानियों से निजात मिलती है जिसके बारे में लेख में बताया जा रहा है ताकि आप भी लाभ उठा सकें.

जेब में कपूर रखने के लाभ | benefits of keeping camphor in pocket

- सबसे पहला लाभ होता है इससे मन शांत रहता है. किसी तरह के नकारात्मक विचार नहीं आते हैं दिमाग में. खुशी का अनुभव होता है. इसके अलावा काम में मन लगता है.

- जेब में कपूर रखने से सुंदरता भी बढ़ती है चेहरे की. आपको सफेद कपड़े में कपूर को बांधकर अपने पास रखना है. इससे स्किन और ब्यूटी से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होता है.

- वहीं जिन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं होता है उन्हें भी इस वास्तु टिप्स को अपनाना चाहिए. इससे शांति और प्यार दोनों बना रहेगा आपसी संबंधों में.

- वहीं, ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है. हंसी खुशी का महौल होता है परिवार में, किसी तरह की कलह नहीं होती है.  इससे अगर आपको बहुत गुस्सा आता है तो वो भी कंट्रोल में रहता है.

- कपूर रखने से आर्थिक संकट भी दूर होते हैं. अगर आप पैसे की परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस नुस्खों को अपनाएं जरूर लाभ मिलेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल में जमीन से 4 मंजिल नीचे कैसे छिपे हैं लोग? देखें NDTV की Ground Report
Topics mentioned in this article