7 जुलाई से सिंह राशि में होगी मंगल और शुक्र की युति, जानिए क्या होगा आप पर असर

Rashifal 2023 : एक महीने तक रहने वाली इस युति का असर लगभग सभी राशियों पर होगा. जानते हैं सिंह राशि में मंगल और शुक्र की युति सभी राशियों पर क्या असर डालेगी.

विज्ञापन
Read Time: 27 mins
वृषभ राशि के लोगों के लिए इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं रहेगी, फिर भी योग और प्राणायाम में आपको रुचि बढ़ानी पड़ेगी.

Conjunction of planet : सभी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं और एक-दूसरे के साथ संबंध बनाते हैं. आगामी 7 जुलाई से ऊर्जा और साहस का ग्रह मंगल और विलासिता का कारक ग्रह शुक्र अग्नि तत्व की राशि सूर्य में युति बनाएंगे. एक महीने तक रहने वाली इस युति का असर लगभग सभी राशियों (rashi aur greh) पर होगा. जानते हैं सिंह राशि में मंगल और शुक्र की युति सभी राशियों पर क्या असर डालेगी.

मंगल और शुक्र युति के प्रभाव

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए इस समय स्वास्थ्य संबंधी मामले में आप खुद को स्वस्थ पाएंगे. फाइनेंस की अगर बात करें तो आपको इस समय कुछ फायदा मिल सकता है. स्टॉक मार्केट में आपको फायदा हो सकता है. नौकरीपेशा हैं या बिजनेसमैन इस समय कुछ अपने टारगेट्स पूरा करने का मौका मिलेगा और सफलता भी मिलेगी. रिलेशनशिप में थोड़ा सावधानी रखनी पड़ेगी.

वृषभ 

वृषभ राशि के लोगों के लिए इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं रहेगी, फिर भी योग और प्राणायाम में आपको रुचि बढ़ानी पड़ेगी. फाइनेंस संबंधी बातो में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना पड़ेगा. लाभ में रुकावट आ सकती है. प्रॉपर्टी संबंधित कामकाज में सावधानी से काम लेना पड़ेगा. नौकरी में मेहनत करनी होगी. जीवनसाथी के साथ कुछ समय तनाव में रह सकते हैं.

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों पर मंगल और शुक्र की युति के चलते स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की ज्यादातर परेशानी नहीं रहेगी. फाइनेंस के मामलों में बड़ा कुछ करने का विचार होगा, सोच समझ कर आगे बढ़ सकते हैं, शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट आप कर सकते हैं. नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. रिलेशनशिप के लिए यह समय अच्छा है.

Advertisement
कर्क

कर्क राशि के लोगों के लिए मंगल-शुक्र की युति  के कारण स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी कभी कठिनाइयां हो सकती है. फाइनेंस की अगर बात करें तो इस समय आपको एंटरटेनमेंट के पीछे खर्च करने का मन होगा.  नौकरी करते या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. रिलेशनशिप के लिए यह समय बेहतर रहेगा दोनों में अच्छा तालमेल रहेगा.

सिंह

मंगल और शुक्र की युति सिंह राशि में ही बनेगी. इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. फाइनेंस के मामलों में नया इन्वेस्टमेंट आप कर सकते हैं, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में फायदा होगा. नौकरी या बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह समय कुछ नवीन शुरुआत हो सकती है. रिलेशनशिप में यह समय एक-दूसरे के साथ मतभेद को दूर करने वाला समय रहेगा.

Advertisement
कन्या 

कन्या राशि के लिए इस समय स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो सकती है।  फाइनेंस के मामलों में सोच समझ के आगे बढ़ना होगा अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है.  नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए काम के संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है. रिलेशनशिप में इस समय दौरान एक-दूसरे की भावनाओं को समझना पड़ेगा, नहीं तो कुछ मामलों में मतभेद बढेंगे.

तुला

तुला राशि के जातक के लिए मंगल-शुक्र की युति लाभदायी रहेगी. स्वास्थ्य संबंधी जो भी चिंताएं होगी वह दूर होगी.  नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह युति लाभदायी रहेगी. इस दौरान नए अवसर भी आपको मिल सकते हैं. किसी भी रिलेशनशिप में इस युति से बातचीत में अच्छा तालमेल रहेगा.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के बारे में छोटी-मोटी चिंता आपको परेशान कर सकती है. फाइनेंस की अगर बात करें तो इस दौरान आप आर्थिक स्थिति में अनुकूल रहेंगे.  नौकरी करने वालों के लिए इस समय कार्यक्षेत्र में नया काम मिल सकता है. रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए इस समय पुराने मतभेद दूर होंगे.

धनु 

धनु राशि के जातकों मंगल और शुक्र की  युति के कारण भाग्य में बढ़ोतरी होगी. स्वास्थ्य के लिए यह समय ज्यादा परेशानी भरा नहीं होगा. फाइनेंस की अगर बात करें इस समय कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए.  नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए यह समय मध्यम रहेगा.

Advertisement
मकर

मकर राशि के लिए यह समय स्वास्थ्य के मामले में परेशान कर सकता है।  इस समय फाइनेंस के मामलों में संभलकर व्यवहार करना पड़ेगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है. प्रॉपर्टी में अभी किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट ना करें. नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए इस समय अपने काम में विशेष ध्यान देना पड़ेगा. रिलेशनशिप में मतभेद बढ़ सकते हैं.

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल और शुक्र के कारण पेट या पैर में दिक्कत हो सकती है. इस समय फाइनेंस के मामलों में अचानक कोई खर्चा आ सकता है. नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए इस समय कुछ फायदा हो सकता है.  रिलेशनशिप में आपसी समझदारी से काम करना होगा, तभी शांति बनी रहेगी, इस समय वाद विवाद टालना चाहिए.

Advertisement
मीन

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल और शुक्र के चलते स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है, छोटी-मोटी चोट भी लग सकती है. इस समय फाइनेंस की बात करें तो आपको कुछ दिक्कतें आ सकती है. नौकरी या बिजनेस में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. रिलेशनशिप में इस समय दौरान कुछ बातों में मनमुटाव हो सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

''वह हमेशा मेरा पक्ष लेती रही हैं'' - अपनी मां तनुजा के बारे में काजोल

Featured Video Of The Day
Delhi NCR Earthquake Today: दिल्ली-NCR से कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके! | Breaking News
Topics mentioned in this article