आज का पंचांग (Aaj ka Panchang) 17 अप्रैल 2026: वैशाख अमावस्या आज, जानिए शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Today's Panchang: शुक्रवार 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है. इस तिथि पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. आइए जानते हैं शुक्रवार का पूरा पंचांग...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आज का पंचांग- 17 अप्रैल 2026

Aaj ka Panchang: अमावस्या के दिन पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए श्राद्ध कर्म करने का विशेष महत्व है. साथ ही कालसर्प दोष निवारण की पूजा भी इस दिन करना अत्यंत शुभ होता है. शुक्रवार 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है. इस तिथि पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. आइए जानते हैं शुक्रवार का पूरा पंचांग...

वैशाख अमावस्या का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या को अमावस या अमावसी के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि अमावस्या पर पितरों को तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर उनके आशीर्वाद बने रहते हैं. कालसर्प दोष से पीड़ित लोग इस दिन विशेष पूजा-अनुष्ठान कर दोष का निवारण कर सकते हैं. बैशाख अमावस्या पर श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य करने से पितृ दोष शांत होता है. कालसर्प दोष निवारण के लिए भी यह दिन उत्तम है.

17 अप्रैल का योग और नक्षत्र

बैशाख अमावस्या पर सूर्योदय 5 बजकर 54 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा. अमावस्या तिथि शुक्रवार की दोपहर 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार, पूरे दिन अमावस्या तिथि का ही मान होगा. नक्षत्र रेवती दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लगेगा. योग वैधृति सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा व करण चतुष्पाद सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगा.

17 अप्रैल का शुभ मुहूर्त

दृक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी रहेगा. अमृत सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. अमृत काल सुबह 9 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक व गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 9 मिनट तक रहेगा.

Advertisement

17 अप्रैल का राहुकाल

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. यमगंड दोपहर 3 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. वहीं, गुलिक काल सुबह 7 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक और दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 29 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक और दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Israel Lebanon Ceasefire के बीच भी तनाव! Hezbollah और Israel आमने-सामने | Trump | Netanyahu
Topics mentioned in this article