बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड होते ही घरवालों को क्यों करने पड़ते हैं 2 बार मैसेज! महिला ने बताई वजह

जितनी देर की फ्लाइट नहीं, उससे ज्यादा का वक्त तो बेंगलुरु एयरपोर्ट से घर पहुंचने में लग जाता है...सोशल मीडिया पर एक महिला ने शहर के 'जानलेवा' ट्रैफिक पर ऐसा तंज कसा कि हर मुसाफिर का दर्द छलक उठा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जितनी देर की फ्लाइट, उससे ज्यादा का ट्रैफिक! महिला की पोस्ट ने याद दिला दिया ट्रैफिक का दर्द

Viral post Bengaluru traffic: अगर आप बेंगलुरु जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपना डेटा पैक बढ़ा लीजिए...क्योंकि फ्लाइट जितनी देर हवा में नहीं रहती, उससे ज्यादा वक्त आपको एयरपोर्ट से घर पहुंचने में लग जाता है...ऐसा हम नहीं कह रहे हैं दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला ने बेंगलुरु के ट्रैफिक और एयरपोर्ट की दूरी पर ऐसा मजेदार तंज कसा है कि पढ़कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. क्या बेंगलुरु एयरपोर्ट वाकई किसी दूसरे शहर में है? इस मजेदार पोस्ट ने इंटरनेट पर एक ऐसी बहस छेड़ दी है, जिसे पढ़कर आप भी कहेंगे, 'भाई, ये तो बिल्कुल सौ आने सच बात है.'

ये भी पढ़ें:-बिना किसी एजेंट के बिक गया 9.5 करोड़ का घर! आखिर AI के पास ऐसा कौन सा जादुई नुस्खा था?

बेंगलुरु शहर अपने सुहावने मौसम और आईटी कंपनियों के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन यहां का ट्रैफिक किसी 'दुस्वप्न' (Nightmare) से कम नहीं है. खासकर केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शहर के किसी भी कोने तक का सफर तय करना, मानो एक अलग ही जंग लड़ने जैसा है. हाल ही में मेघा नाम की एक एक्स (X) यूजर ने अराइवल गेट की फोटो शेयर करते हुए बेंगलुरु वालों की दुखती रग पर हाथ रख दिया है. 

Advertisement

दो बार मैसेज का चक्कर (The 2-Hour Struggle After Landing At Bengaluru Airport) 

मेघा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, बेंगलुरु दुनिया की इकलौती ऐसी जगह है, जहां पहुंचने के बाद आपको घर वालों को दो बार इत्तला देनी पड़ती है. पहली बार तब, जब आपकी फ्लाइट रनवे पर उतरती है और दूसरी बार तब, जब आप पूरे दो घंटे (या कभी-कभी उससे भी ज्यादा) का ट्रैफिक जाम झेलकर अपने कमरे में दाखिल होते हैं. यह पोस्ट उन हजारों मुसाफिरों की आवाज बन गई है, जो फ्लाइट के सफर से ज्यादा कैब के सफर में थक जाते हैं.

ये भी पढ़ें:-साड़ी पहनकर बुर्ज खलीफा पहुंची मां, बेटी के इस सरप्राइज ने जीता सबका दिल

सोशल मीडिया पर दर्द का सैलाब (Viral Post Sparks Debate Over Bengaluru Traffic) 

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपनी-अपनी आपबीती सुनानी शुरू कर दी. कोई कह रहा है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट असल में किसी दूसरे शहर में है, तो किसी का कहना है कि इतने वक्त में तो आदमी पड़ोसी राज्य तक पहुंच जाए. यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि यह शहर के बुनियादी ढांचे और बढ़ते ट्रैफिक की उस समस्या को उजागर करती है, जिससे हर आईटी प्रोफेशनल और आम आदमी रोजाना जूझ रहा है.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Amit Shah Lok Sabha Speech: संसद में नक्सलवाद पर दे रहे थे जवाब अचानक क्या हुआ कि हंस पड़े शाह?