New York Cheesecake history: न्यूयॉर्क सिटी का नाम आते ही आंखों के सामने चमकती लाइटें और भागती जिंदगी घूम जाती है, लेकिन खाने के शौकीनों के लिए ये शहर एक और वजह से खास है और वो है New York Cheesecake. मलाईदार, गाढ़ा और मुंह में घुल जाने वाला ये केक दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना चुका है.
pexels
कैसे हुई शुरुआत? (How did it begin?)
कहानी थोड़ी फिल्मी है. साल 1872 में एक डेयरी कारोबारी विलियम लॉरेंस कुछ अलग तरह का फ्रेंच चीज बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बंदे से छोटी सी गलती हो गई और क्रीम ज्यादा मिल गई. बस, यही गलती आगे चलकर cream cheese बन गई, जो आज cheesecake की जान मानी जाती है.
pexels
ये भी पढ़ें:-दिल मिले न मिले, नौकरी मिलनी चाहिए...डेटिंग ऐप पर 'बाबू' नहीं जॉब की तलाश! ट्रेंड हुआ वायरल
असली न्यूयॉर्क चीजकेक किसने बनाया? (Who created the original New York Cheesecake?)
1930 के दशक में एक रेस्टोरेंट मालिक आर्नोल्ड रूबन ने दावा किया कि उन्होंने पहला असली New York style cheesecake बनाया. उन्होंने अपनी रेसिपी में भरपूर cream cheese डाला, जिससे केक का टेक्सचर बन गया...एकदम स्मूद और दिल खुश कर देने वाला. लोगों ने चखा और बस...ये स्वाद दुनिया घूम आया.
ये भी पढ़ें:-बड़ा होकर रणवीर सिंह बनूंगा! स्कूल असाइनमेंट में बच्चे ने लिख डाली दिल की बात, स्केच पर आए ताबड़तोड़ रिएक्शन
इतना खास क्यों है ये केक? (What makes it so special?)
New York cheesecake की बात ही अलग है. इसमें cream cheese ज्यादा होता है, टेक्सचर भारी लेकिन नरम होता है और स्वाद इतना रिच कि एक बाइट में ही दिल जीत ले. आजकल इसका बेस भी बदल गया है, जहां पहले sponge cake इस्तेमाल होता था, अब graham cracker base इसे हल्का कुरकुरापन देता है. न्यूयॉर्क को यूं ही cheesecake city नहीं कहा जाता.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














