अंतरीक्ष में भीगे तौलिए से जब पानी निकाला जाता है तो कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिलता है

अंतरीक्ष की दुनिया बहुत ही अलग होती है. अंतरीक्ष में न तो कोई पर्यावरण होता है और ना ही कोई गैविटी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक अंतरीक्ष यात्री भीगे तौलिए को मोड़कर उससे पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

अंतरीक्ष (Space) की दुनिया बहुत ही अलग होती है. अंतरीक्ष में न तो कोई पर्यावरण (Environment) होता है और ना ही कोई गैविटी. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral video) हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक अंतरीक्ष यात्री भीगे तौलिए को मोड़कर उससे पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं. पानी अंतरीक्ष में उड़ रहा है. ग्रैविटी नहीं होने के कारण ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई जादू चल रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स बहुत ही ज्यादा हैरान हैं.

देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक अंतरीक्ष यात्री तौलिए के साथ प्रयोग कर रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @wonderofscience ने शेयर किया है, जिसे अभी तक 3.9 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर 1 लाख 57 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है. 

वायरल हो रहे इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है- अंतरीक्ष में जब भीगे तौलिए के साथ प्रयोग करते हैं तो पानी कुछ ऐसा उड़ता रहता है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूज़र ने लिखा है-  अंतरीक्ष की दुनिया में कई कहानियां हैं. एक अन्य यूज़र ने लिखा है- बहुत ही शानदार है.

Featured Video Of The Day
Rohit Shetty House Firing Case: 12 गिरफ्तार! मुख्य शूटर दीपक पकड़ा, साजिश America तक | BREAKING
Topics mentioned in this article