हाईवे पर लगे हरा Truck Lay-By बोर्ड का क्या मतलब होता है? मतलब जानकर हैरान रह जाएंगे

हाईवे पर भागती गाड़ियों के बीच अचानक एक हरा बोर्ड नजर आता है...उस पर लिखा होता है Truck Lay-By. ज्यादातर लोग इसे बस एक और साइन समझकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन असल में यह एक खामोश इशारा है, जो बड़े हादसों को होने से पहले ही रोकने का इंतजाम करता है. आखिर इस बोर्ड के पीछे छिपा मकसद क्या है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्रैफिक पुलिस ने पूछा सवाल, Truck Lay-By का मतलब जानकर रह जाएंगे हैरान

Truck Lay By Meaning: हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते वक्त कभी किनारे लगा हरा बोर्ड आपकी नजर में आया है? उस पर लिखा होता है Truck Lay-By. ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसका मतलब जानना बेहद जरूरी है. हाल ही में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह इसी बोर्ड की तरफ इशारा कर लोगों से सवाल पूछते दिखे.

ये भी पढ़ें:-70 साल के 'चचा' और 22 साल की दुल्हन...रावलपिंडी की इस शादी ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

यह किस तरह का संकेत है? (Type of Road Sign)

मोटर व्हीकल नियमों के मुताबिक, हरे या नीले रंग का आयताकार बोर्ड सूचनात्मक सड़क चिह्न की श्रेणी में आता है. इसे Informational Road Sign भी कहते हैं. यह साइन ड्राइवर को आदेश नहीं देता, बल्कि आगे मिलने वाली सुविधा की खबर देता है. जैसे पेट्रोल पंप, अस्पताल, पार्किंग या फिर Truck Lay-By. यानी यह एक तरह का इशारा है कि आगे कोई खास व्यवस्था मौजूद है.

ये भी पढ़ें:-पति से छिपाकर रखे थे नोट, सालों बाद निकाले तो उड़ गए होश...महिला का Video Viral

आखिर Truck Lay-By होता क्या है? (What Is Truck Lay-By)

Lay-By दरअसल हाईवे के किनारे बनी एक अतिरिक्त चौड़ी जगह होती है, जो मेन रोड से थोड़ी अलग रहती है. Truck Lay-By खास तौर पर भारी वाहनों के लिए बनाया जाता है. लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक ड्राइवर थकान या नींद की वजह से हादसे का शिकार हो सकते हैं. ऐसे में यह जगह उनके लिए एक सुरक्षित ठहराव बनती है. अगर गाड़ी में खराबी आ जाए या टायर चेक करना हो, तो मेन रोड पर रुकने की बजाय यहां खड़ा किया जा सकता है.

क्यों है यह जानकारी जरूरी? (highway driving rules)

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैफिक में अगर कोई ट्रक सीधे किनारे खड़ा हो जाए, तो पीछे से टक्कर का खतरा बढ़ जाता है. Lay-By इस खतरे को कम करता है और ट्रैफिक को सुचारू रखता है. Truck Lay-By meaning in Hindi, highway traffic rules India जैसे सवाल अक्सर लोग सर्च करते हैं. ऐसे में इन संकेतों को समझना सड़क सुरक्षा के लिए बेहद अहम है. अगली बार जब हाईवे पर हरा Truck Lay-By बोर्ड दिखे, तो समझ जाइए कि यह कोई मामूली साइन नहीं, बल्कि आपकी और दूसरों की हिफाजत का इंतजाम है. सफर में समझदारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-'आसमान में उड़ता महल'...रील बनाने के चक्कर में इंफ्लुएंसर ने फूंके 12 लाख रुपये

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Iran Attacks Dubai Airport: दुबई एयरपोर्ट पर Iran का हमला, तस्वीरें आई सामने | Breaking News