ट्रेन वाली बारात ने लूट ली महफिल, बोगी भर मेहमानों संग सफर बना चलता-फिरता शादी का जश्न

Viral Video : मारवाड़ी वेडिंग का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी बारात एक बुक की गई ट्रेन बोगी में सफर करती नजर आ रही है. बैनर, केक कटिंग और मेहमानों के उत्साह ने इस सफर को यादगार बना दिया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
न बस न प्लेन…शादी में रिश्तेदारों को ले जाने के लिए बुक कर डाला ट्रेन का डिब्बा, देखें वीडियो

Viral wedding video : डेस्टिनेशन वेडिंग का दौर तो अभी ताजा ताजा है, लेकिन इंडियन वेडिंग में तो बरसों से बारातियों का एक साथ भरकर शादी के डेस्टिनेशन पर पहुंचने का दस्तूर बहुत पुराना रहा है. आमतौर पर जब लड़के वाले पहले लड़की के घर जाते हैं, एक साथ. फिर शादी होती है और उसके बाद रिसेप्शन के लिए लड़के वालों के घर का चक्कर लगता है. इस तरह जब बारात शादी में हिस्सा लेने जाती है तो रौनक देखने लायक होती है. सब एक साथ पूरा सफर तय करते हैं और खाने पीने का भी सारा सामान साथ लेकर चलते हैं. शादी की ऐसी ही तैयारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बोगी भरकर गए मेहमान

अनंत रुपनगुड़ी नाम के ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बोगी भर कर मेहमान शादी के लिए जा रहे हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं बोगी पर ही दूल्हा दुल्हन के नाम वाला बैनर टांग दिया गया है. उसके बाद आने वाले हर मेहमान का स्वागत हो रहा है. इस सफर पर निकलने से पहले सारे मेहमान एक साथ फोटोशूट कराते हैं. और उसके बाद ट्रेन में सवार होते हैं. केक काटकर सफर की शुरुआत होती है. मेहमान कितनी तादाद में हैं ये भी आप वीडियो में देख सकते हैं. वो सब एक साथ कैमरे को देखकर वेव करते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-38 की उम्र में 'नन्हे मुन्ने' वाला फोटो शूट...मैडम के बर्थडे का ये देसी स्वैग देखकर इंटरनेट हुआ लट्टू

Advertisement

परिजनों ने संभाला जिम्मा

सफर का पूरा जिम्मा भी परिजन और रिश्तेदारों ने संभाला है. सब एक साथ सारे इंतजाम करते दिख रहे हैं. पानी की बोटलें बोगी में चढ़ाई जा रही हैं. इसके अलावा पूरी बोगी में खोखे और डिब्बे भी दिखाई दे रहे हैं. फैमिली के ही सदस्य ये गिनती भी कर रहे हैं कि सभी लोग बोगी में सवार हुए या नहीं. वियो को कैप्शन दिया गया है कि जब मारवाड़ी वेडिंग पार्टी रेलवे कोच बुक करती है तब. इस वीडियो को अब तक 176.7 हजार व्यूज मिल चुके हैं. कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद ये भी जानना चाह रहे हैं कि किस तरह पूरी बोगी बुक की जा सकती है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
PM Modi Bengal Rally: कूच बिहार में ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी | Bengal Elections 2026