वायरल वीडियो में दिखा जन्नत जैसा नजारा! लोग समझे विदेशी बीच, सच सामने आया तो रह गए हैरान, आप भी देखिए

Viral Video: वायरल वीडियो में दिख रहा मिल्की ब्लू नजारा लोगों को मालदीव जैसा लग रहा है, लेकिन असल में ये राजस्थान की एक ऐसी जगह है जिसकी सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे आप.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वायरल वीडियो में दिखा जन्नत जैसा नजारा
Social Media

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं और समझ ही नहीं पा रहे कि ये आखिर विदेश की कौन सी जगह है. मिल्की ब्लू पानी, उसके किनारे बिछी सफेद चादर जैसी जमीन और चारों तरफ सुकून भरा नजारा. हर फ्रेम इतना खूबसूरत दिखता है कि ये किसी लग्जरी ट्रैवल डेस्टिनेशन जैसा लगता है. पूरा नजारा किसी पोस्टकार्ड जैसा लगता है. वीडियो में कुछ लोग वहां घूमते और फोटोशूट करते नजर आते हैं, जिससे ये जगह और भी अट्रैक्टिव लगने लगती है. कई यूजर्स तो इसे 'इंडिया का मालदीव' तक कहने लगे हैं. लेकिन कहानी में ट्विस्ट यहीं से शुरू होता है.

वायरल वीडियो का जादू

ड्रोन कैमरे से शूट किया गया ये वीडियो ऊपर से इतना परफेक्ट दिखता है कि नजर हटाना मुश्किल हो जाता है. हल्के नीले पानी और चमकती सफेद सतह का कॉम्बिनेशन इसे और खास बना देता है. यही वजह है कि ये क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे 'इंडिया का मिनी मालदीव' कहकर शेयर कर रहे हैं. आपको बता दे कि ये जगह राजस्थान में है जिसे लोग मिनी मालदीव भी कहते हैं.

अब खुलता है असली राज

दरअसल ये जगह अजमेर के पास स्थित किशनगढ़ का डंपिंग यार्ड है. किशनगढ़ को मार्बल सिटी कहा जाता है, जहां बड़े पैमाने पर पत्थरों की कटिंग होती है. इस प्रोसेस में निकलने वाला बारीक पाउडर और पानी मिलकर स्लरी बनाते हैं, जो सालों से यहां जमा होता रहा है. इसी वजह से यहां की जमीन सफेद और पानी का रंग मिल्की ब्लू दिखाई देता है.

Advertisement

क्यों दिखता है ‘मालदीव' जैसा

मार्बल स्लरी सूखकर एकदम सफेद परत बना देती है, जो दूर से रेत जैसी लगती है. वहीं पानी में मौजूद मिनरल्स उसे हल्का नीला रंग देते हैं. कैमरे का एंगल और लाइटिंग इस जगह को और भी ज्यादा आकर्षक बना देते हैं, जिससे ये किसी विदेशी लोकेशन जैसा नजर आता है.

खूबसूरती के पीछे छिपा खतरा

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मार्बल स्लरी में मौजूद फाइन पार्टिकल्स और केमिकल्स लंबे समय तक संपर्क में आने पर नुकसान पहुंचा सकते हैं. खासकर पानी में उतरना या सीधे संपर्क में आना सुरक्षित नहीं माना जाता है. इसलिए यहां सिर्फ दूर से नजारा लेना ही बेहतर है. यानी जो जगह इंटरनेट पर 'मिनी मालदीव' बनकर छाई हुई है, वो असल में एक इंडस्ट्रियल वेस्ट एरिया है. ये वीडियो हमें याद दिलाता है कि हर खूबसूरत दिखने वाली जगह के पीछे की सच्चाई जानना भी जरूरी है.

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 20 दिन बाद अब तेल युद्ध होगा? Mojtaba Khamenei | Netanyahu | Trump | America
Topics mentioned in this article