1 मिनट में $1.7 मिलियन की ज्वेलरी साफ! इंडियन-अमेरिकन स्टोर में 'फिल्मी स्टाइल' लूट का वीडियो वायरल

Viral Video: अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस की प्रेस रिलीज और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुटेरों ने करीब 1.7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट ली. अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लूट का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग एक ज्वेलरी स्टोर में घुसते हैं और देखते ही देखते लाखों डॉलर की ज्वेलरी लेकर फरार हो जाते हैं. पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि सिर्फ एक मिनट में पूरा स्टोर लगभग खाली कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- बेटियों ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज, आंखों से पट्टी हटते ही रो पड़े माता-पिता, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस की प्रेस रिलीज और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 18 जून 2025 को अमेरिका में हुई थी. जिस ज्वेलरी स्टोर को निशाना बनाया गया, वह एक इंडियन-अमेरिकन परिवार का बताया जा रहा है. लुटेरों ने यहां से करीब 1.7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट ली. अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग हुडी और मास्क पहनकर अचानक स्टोर में घुस जाते हैं. उनके हाथों में हथौड़े और दूसरे औजार होते हैं. अंदर घुसते ही वे कांच के डिस्प्ले केस तोड़ना शुरू कर देते हैं और उसमें रखी ज्वेलरी तेजी से अपने बैग में भरने लगते हैं.

Advertisement

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, लुटेरों ने इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि करीब एक मिनट के अंदर स्टोर की 75 से 80 प्रतिशत ज्वेलरी साफ कर दी. इसके बाद सभी आरोपी तुरंत बाहर निकलते हैं, गाड़ियों में बैठते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं.

जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत में एक ग्रे रंग की होंडा कार ने स्टोर के मेन गेट को टक्कर मारी. दरवाजा टूटते ही दर्जनों नकाबपोश लोग स्टोर के अंदर घुस आए. इस दौरान एक आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड पर बंदूक तान दी, जबकि दूसरे ने गार्ड को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद बाकी लोग तेजी से शोकेस तोड़ते रहे और ज्वेलरी बैग में भरते गए.

Advertisement

यहां देखें वीडियो- 

इधर, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने लिखा कि यह पूरी घटना किसी मूवी के सीन जैसी लग रही है. एक यूजर ने कमेंट किया, 'कम से कम 20 लोग इस लूट में शामिल थे.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सिर्फ एक मिनट में इतना बड़ा स्टोर साफ कर देना वाकई हैरानी की बात है.'

हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की है. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार इस लूट से जुड़े चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि अगर ये आरोपी अदालत में दोषी साबित होते हैं तो उन्हें 20 साल तक की जेल और करीब 2.5 लाख डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस फिल्मी अंदाज में हुई लूट की घटना को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Iran में चला Trump का Pilot Rescue मिशन! Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article