खाकी वर्दी के पीछे भी धड़कता है दिल, पुलिस की यह इंसानियत Viral Video ने बदल दी सोच

इस वीडियो को देख लोग भावुक हो गए और कई कमेंट्स भी किए. कइयों ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर ख्याल आया कि हम पुलिस के बारे में गलत सोच रखते हैं, इस वीडियो की सबसे बड़ी जीत है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मुम्बई का एक पुलिस ऑफिसर जब अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था, तभी उनकी नजर फुटपाथ के किनारे लकड़ी की एक झोली में रखे एक मासूम बच्चे पर पड़ी. उस बच्चे को मच्छर काट रहे थे, मक्खियां उस पर बैठ रही थीं और वह लगातार रो रहा था. पास बैठी उसकी मां बेबस आंखों से अपने बच्चे को देख रही थी, क्योंकि वह अपने बच्चे के लिए एक छोटा-सा पालना तक नहीं खरीद सकती थी.

तब ऑफिसर ने सबसे पहले यह देखा कि झोली में बच्चा सुरक्षित है या नहीं, और फिर उस बच्चे की सुरक्षा के लिए उस झोली को तोड़ दिया. पहली नज़र में वीडियो में ये नज़ारा देखने पर लगा कि पुलिस डंडे से पालना हमेशा के लिए हटा रही है, लेकिन उस डंडे के पीछे सख्ती नहीं, बल्कि इंसानियत छुपी हुई थी.

तभी वो ऑफिसर एक बढ़िया झूला बच्चे के लिए लेकर आता है और फिर उस मासूम को उस झूले में लिटा देता है. वो नन्हा सा मासूम भी ऑफिसर को देखते ही रह जाता है. ये दरियादिली देख उस बच्चे की मां ऑफिसर के पैर छूती है.

Advertisement

इस वीडियो को देख लोग भावुक हो गए और कई कमेंट्स भी किए. कइयों ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर ख्याल आया कि हम पुलिस के बारे में गलत सोच रखते हैं, इस वीडियो की सबसे बड़ी जीत है. 

Featured Video Of The Day
Iran War: Trump ने दी ईरान को गाली, 'Open The F**king Strait, You Bas**rds', फिर दिया Ultimatum!
Topics mentioned in this article