शख्स ने बनाया 'अंडे वाला सोडा', अजब-गजब फूड एक्सपेरिमेंट देख भड़क उठे लोग, बोले- डायरेक्ट जहर क्यों नहीं खिला देते तुम लोग

Weird Egg Soda Video: हाल ही में एक नया फूड एक्सपेरिमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है जिसका नाम है अंडे वाला सोडा. इस अनोखे ड्रिंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसकी लोग खूब चर्चा कर रहे हैं. साथ ही कमेंट्स में अलग‑अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अंडे वाला सोडा
Instagram/ @thefoodiedhaba

Weird Egg Soda Video: सोशल मीडिया पर हर दिन नए‑नए फूड ट्रेंड सामने आ रहे हैं. इनमें से कुछ चीजें लोगों को खूब पसंद आती हैं, जबकि कुछ को देखकर ही कई लोगों का मूड खराब हो जाता है. स्ट्रीट फूड की दुनिया में वेंडर्स की क्रिएटिविटी भी कम नहीं है, कभी स्वाद के साथ खेलते हैं, तो कभी अजीब‑गजब प्रयोग कर देते हैं, जो तुरंत वायरल हो जाते हैं. इसी तरह का एक नया फूड एक्सपेरिमेंट फिर से लोगों का ध्यान खींच रहा है जिसका नाम है अंडे वाला सोडा. इस अनोखे ड्रिंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसकी लोग खूब चर्चा कर रहे हैं. साथ ही कमेंट्स में अलग‑अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. 

यह भी पढ़ें: 'मुकाबला' गाने पर टीचर ने साड़ी में किया जबरदस्त डांस, एनर्जी भरे स्टेप्स ने जीत लिया लोगों का दिल, बोले- स्टेज हिला दिया मैडम

कैसे बनाया अंडे वाला सोडा?

वेंडर सबसे पहले एक गिलास में दो अंडे तोड़कर डालता है और उन्हें अच्छी तरह फेंटता है. इसके बाद वह इस मिश्रण को एक प्लास्टिक गिलास में डालता है और उसमें बर्फ के टुकड़े और थोड़ा‑सा दूध मिलाकर ड्रिंक का बेस तैयार करता है. इसी दौरान वेंडर व्लॉगर से पूछता है कि उसे कौन‑सा फ्लेवर चाहिए. व्लॉगर जवाब देता है 'कच्चा आम, अगर है तो'. इसके बाद वेंडर एक CO सिलिंडर की मदद से सोडा तैयार करता है. फिर वह इस ताजा बने सोडा को धीरे‑धीरे अंडे वाले मिश्रण में मिलाता है, ताकि दोनों का स्वाद सही तरह से ब्लेंड हो जाए. आखिर में वेंडर तैयार ड्रिंक को व्लॉगर को दे देता है.

देखिए ये वायरल वीडियो


वीडियो पर आई कमेंट्स की बाढ़

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thefoodiedhaba नाम के हैंडल से शेयर किया गया है जिसपर अभी तक 63 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. साथ ही वीडियो के कमेंट सेक्शन में रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है. इस अजब गजब फूड एक्सपेरिमेंट को देखकर लोग काफी भड़के हुए नजर आए. एक यूजर ने लिखा 'डायरेक्ट जहर क्यों नहीं खिला देते तुम लोग', दूसरे यूजर ने लिखा 'इससे अच्छा सूर्यवंशम की खीर पी लूं मैं', एक अन्य यूजर ने लिखा 'सुनके वॉमिट हो गया'. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं.

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | War, Trump, Yogi, Supreme Court, Shankaracharya पर Ramdev का बेबाक जवाब! | Chakravyuh
Topics mentioned in this article