आज के दौर में जहां ज्यादातर लोग रिटायरमेंट के बाद आराम की जिंदगी चुनते है, वहीं उत्तर प्रदेश के 70 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा ने एक अलग रास्ता चुना. उन्होंने इस उम्र में कैमरा उठाया, ट्रैवल व्लॉगिंग शुरू की और लाखों लोगों को यह मैसेज दिया कि जिंदगी जीने और सीखने की कोई तय उम्र नहीं होती. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक करीब 10.6 मिलियन लोग देख चुके हैं. वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.
Luxury नहीं Experience होता है ट्रैवल
वीडियो में विनोद कुमार शर्मा यह कहते नजर आ रहे है कि आज कई युवा ट्रैवल को लग्जरी समझते हैं. उन्हें लगता है कि जब बैंक बैलेंस बड़ा होगा, तब दुनिया घूमी जाएगी. लेकिन यात्रा का असली मतलब महंगे होटल या बिजनेस क्लास नहीं, बल्कि रास्ते में मिलने वाले अनुभव हैं.
सफर में मिलती हैं जिंदगी की सबसे बड़ी सीख
उन्होंने बताया कि असली ट्रैवल हमेशा आसान नहीं होता. कभी सीट कन्फर्म नहीं होती, तो कभी अचानक प्लान बदल जाता है और कभी छोटी-बड़ी परेशानियां भी सामने आ जाती हैं. लेकिन यही मुश्किलें इंसान को मजबूत बनाती हैं. उनका कहना है कि कई बार किसी अनजान शहर में अजनबी लोग मदद के लिए आगे आते हैं. कोई रास्ता दिखाता है, कोई खाना खिला देता है और कोई मुश्किल समय में साथ खड़ा हो जाता है. ऐसे अनुभव किताबों में नहीं मिलते है.
10.6 मिलियन लोगों तक पहुंची बात
विनोद कुमार शर्मा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया. जिसे अब तक 10.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा,"अंकल, प्लीज मुझे एडॉप्ट कर लीजिए." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"I hope this video finds you at the right time." एक अन्य यूजर ने लिखा,"This hit hard. Sometimes the biggest barrier to travel isn't money or time, it's the cage of excuses we've built in our own minds." वहीं एक यूजर ने लिखा,"Desire is essential, Dada ji, otherwise no matter how much money you have, it always seems less."
यादों से मापी जाती है जिंदगी
विनोद कुमार शर्मा की कहानी यह बताती है कि सपनों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है. उनका मानना है कि पैसा दोबारा कमाया जा सकता है, लेकिन बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता. इसलिए जिंदगी को कैलेंडर से नहीं, बल्कि यादों और अनुभवों से मापना चाहिए.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की हुई शुरुआत, पहली फ्लाइट से पायलट का वेलकम मैसेज हुआ वायरल, देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें: 22 साल की उम्र में रिटायरमेंट की चिंता, मुंबई के शख्स ने Reddit पर मांगी इन्वेस्टमेंट की सलाह, पोस्ट वायरल
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में 1 छोटे बच्चे ने जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए, CISF ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो