अरे ये क्या! यहां हाथ से नहीं पैर के अंगूठे से लड़ी जाती है कुश्ती

Toe Wrestling Championship: सोचिए...एक अखाड़ा सजा है, खिलाड़ी आमने-सामने बैठे हैं, लेकिन हाथ नहीं चल रहे. मुकाबला हो रहा है पैर के अंगूठों से. जी हां, ये कोई मजाक नहीं बल्कि असली खेल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इंग्लैंड का सबसे अजीब खेल, जहां पैर बनते हैं हथियार, पैर के अंगूठे में छिपा होता है जीत का राज

Weird Sport With Toe: आपने कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग सब देखा होगा, मगर क्या कभी Toe Wrestling Championship के बारे में सुना है? ये अजीबो-गरीब मगर दिलचस्प खेल इन दिनों फिर चर्चा में है. इसमें खिलाड़ी अपने पैर के अंगूठों से एक-दूसरे को हराते हैं. सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यूके में ये बाकायदा खेला जाता है.

ये भी पढ़ें:-कराची की इस मजार में रहता है 200 मगरमच्छों का खानदान, मांस की जगह खाते हैं मिठाइयां

कहां से शुरू हुआ ये अनोखा खेल (England toe wrestling)

रिपोर्ट्स के मुताबिक Toe Wrestling की जड़ें मध्यकाल तक बताई जाती हैं, लेकिन इसका मॉडर्न वर्जन 1974 में उत्तरी इंग्लैंड के स्टैफोर्डशायर में शुरू हुआ. वहां Ye Olde Royal Oak Inn नाम के होटल में कुछ दोस्तों ने नया खेल बनाने का फैसला किया. उनका मकसद था ऐसा खेल तैयार करना, जिसे पूरा इंग्लैंड खेल सके. नियम बेहद आसान रखे गए. दो खिलाड़ी लकड़ी के बोर्ड पर आमने-सामने बैठते हैं, अपने पैर के अंगूठों को लॉक करते हैं और कोशिश करते हैं कि सामने वाले का अंगूठा नीचे दबा दें. ये कुछ हद तक Thumb Wrestling जैसा है, फर्क बस इतना कि इसमें हाथ नहीं, पैर चलते हैं.

कैसे हुआ फिर से पॉपुलर (Toe Wrestling UK)

1976 में एक कैनेडियन खिलाड़ी ने आकर इंग्लिश खिलाड़ियों को हरा दिया, जिससे खेल की लोकप्रियता थोड़ी कम हो गई, लेकिन 1994 में उसी पब के मालिक को पुरानी रूल बुक मिली और खेल दोबारा शुरू हुआ. अब UK के अलग-अलग हिस्सों में Toe Wrestling Championship और European Championship जैसे मुकाबले होते हैं. इस खेल के स्टार्स भी हैं. Alan Nasty Nash को सबसे सफल खिलाड़ियों में गिना जाता है, जबकि Ben Toe Tal Destruction Woodroffe मौजूदा चैंपियन बताए जाते हैं. महिलाओं के लिए भी अलग डिविजन है.

ये भी पढ़ें:-बनाने चले थे कुछ, बन गया YouTube, क्या आपको पता था कि एक फ्लॉप आइडिया से बना यूट्यूब?

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Rajasthan Chemical Factory: Bhiwadi की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, झुलसकर 7 मजदूरों की मौत