हाईवे पर प्लॉट, सोना, लाखों कैश... पहले जन्मदिन पर बच्चे को मिले ऐसे तोहफे, जो कमाने में लग जाए पूरी जिंदगी

UP के अलीगढ़ में एक साल के बच्चे को पहले जन्मदिन पर ज़मीन, लाखों कैश, सोना-चांदी और 101 साड़ियों जैसे भव्य तोहफे मिले हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP के बच्चे का बर्थडे वीडियो इंटरनेट पर वायरल

यूपी के अलीगढ़ से सामने आया एक बच्चे के पहले जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है. वजह है ये आलीशान बर्थडे पार्टी, जिसने ‘लग्ज़री' की परिभाषा ही बदल दी है. जिस उम्र में बच्चे सिर्फ केक काटते और खिलौनों से खुश हो जाते हैं, उसी उम्र में इस मासूम को ज़मीन, सोना, चांदी और लाखों रुपए नकद तोहफे में मिल गए.

पहला जन्मदिन बना वायरल इवेंट

यह वीडियो बच्चे के मामा अखिलेश चौहान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में एक रस्म दिखाई देती है, जहां परिवार के सदस्य बारी-बारी से तोहफों का ऐलान करते हैं. शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे-जैसे गिफ्ट्स का ऐलान होता है, लोग हैरान रह जाते हैं. जिस बच्चे का जन्मदिन है उसका नाम शिवाय है, जिसे पहले जन्मदिन पर जो तोहफे मिले, वो देखकर तो लोगों को शॉक लग रहा है. शिवाय को जन्मदिन पर मिला...
-अलीगढ़-आगरा हाईवे पर एक प्लॉट
-11 लाख रुपये नकद
-20 ग्राम की सोने की चेन
-माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की चांदी की मूर्तियां
-हाथ-पैरों के लिए चांदी के कड़े
-500 ग्राम वजन के 5 चांदी के बर्तन
-15 जोड़ी कपड़े और ढेर सारे खिलौने

देखें Video:

इतना ही नहीं, मां, दादी और बुआ को भी ढेरों गिफ्ट्स मिले हैं. इस समारोह में सिर्फ बच्चे पर ही नहीं, बल्कि परिवार की महिलाओं पर भी जमकर उपहारों की बारिश हुई. शिवाय की मां को 35 ग्राम का सोने का हार, सोने की चूड़ियां, अंगूठी और झुमके, चांदी की पायल और ढेरों  कपड़े मिले हैं. वहीं, दादी और बुआ को भी सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल और कपड़े भेंट किए गए.

101 साड़ियों और 101 पैंट-शर्ट का तोहफा

इस आयोजन का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा तब सामने आया, जब ऐलान हुआ कि महिला रिश्तेदारों को 101 साड़ियां और पुरुष रिश्तेदारों को 101 पैंट-शर्ट सेट गिफ्ट किए गए हैं. यह सुनकर सोशल मीडिया यूज़र्स और भी हैरान रह गए. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने इसे भारतीय पारिवारिक परंपरा और खुशहाली का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसे ज़रूरत से ज़्यादा दिखावा कहा. हालांकि, अधिकतर लोग यही कहते दिखे कि यह जन्मदिन आम नहीं, बल्कि यादगार और अनोखा है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई की इस सोसायटी में रहने के पैसे नहीं देने पड़ते, उल्टा रहने वालों को लाखों रुपए मिलते हैं हर साल

समुद्र की गहराई में दिखा स्कूल बस जितना रहस्यमयी जीव, दुर्लभ Video देख वैज्ञानिक भी चौंके

Advertisement

शादी में करोड़ों उड़ाने की बजाय कपल ने खरीदा घर, नए फ्लैट में ही लिए सात फेरे, यूजर्स ने की तारीफ

Featured Video Of The Day
CM Yogi Japan Visit | Syed Suhail | 500 KM पर CM Yogi गी की सेल्फी! तूफानी राइड दंग रह गई दुनिया!