#MSDHONI: अनहोनी को होनी कर दे वो है धोनी, आज के ही दिन माही ने ब्लू जर्सी पहनी थी

आज सोशल मीडिया धोनीमय हो चुका है. हर जगह धोनी-धोनी हो रहा है. ऐसा लग रहा है कि ये सोशल मीडिया नहीं बल्कि स्टेडियम है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कि आज के ही दिन रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. 

विज्ञापन
Read Time: 14 mins

आज सोशल मीडिया (Social Media) धोनीमय (Dhoni) हो चुका है. हर जगह धोनी-धोनी हो रहा है. ऐसा लग रहा है कि ये सोशल मीडिया नहीं बल्कि स्टेडियम (MSD) है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कि आज के ही दिन रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. धोनी का नाम उन कप्तानों की लिस्ट में हमेशा शामिल रहेगा, जिन्होंने टीम इंडिया को नए मुकाम पर पहुंचाया. धोनी ने भारत को विश्व कप में जीत दिलाने के साथ-साथ टी20 विश्व कप में भी जीत दिलाई और चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनाया. सोशल मीडिया पर आज #MSDHONI ट्रेंड कर रहा है.

रिकॉर्ड के मामले में धोनी सबसे अलग हैं. देश की जनता धोनी को बेहद पसंद करती है. इतना ही नहीं, माही के कई अंतर्राष्ट्रीय फैंस भी हैं, जो बेहद प्यार करते हैं. स्टेडियम में धोनी बिल्कुल किंग की तरह मौजूद रहते हैं. श्रीलंका हो या पाकिस्तान, हर जगह फैंस के दिलों पर राज़ करते हैं धोनी.

DHONISM forever 💙#17YearsOfDhonism #msdhoni pic.twitter.com/AEMSyeKDRL

आज से ठीक 17 साल पहले, 2004 में माही ने बांग्लादेश के खिलाफ़ अपनी शुरुआत की थी, हालांकि, माही का बांग्लादेश दौरा थोड़ा मुश्किल रहा, मगर उसके बाद तो पूरी दुनिया को पता है कि धोनी क्या चीज़ है.

Advertisement
Advertisement

पहले तो धोनी ने खुद को एक खिलाड़ी के रूप में साबित किया फिर उसके बाद धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट्स में जीत दर्ज़ की.

Featured Video Of The Day
Bihar Elections 2025 Ground Report: RJD दफ्तर में टिकट के लिए मेला! अतरंगी लोग भी पहुंचे | Patna