'मुकाबला' गाने पर टीचर ने साड़ी में किया जबरदस्त डांस, एनर्जी भरे स्टेप्स ने जीत लिया लोगों का दिल, बोले- स्टेज हिला दिया मैडम

वीडियो में अरुनिमा देवाशिष एक एनुअल फेस्ट के मंच पर कुछ लड़कियों के साथ बेहद शानदार अंदाज में डांस करती हुई दिखाई देती हैं. साड़ी पहनकर 'मुकाबला' गाने पर उनका परफॉर्मेंस इतना दमदार था कि देखने वाला हर कोई दंग रह गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीचर वायरल डांस
Instagram/ @_arunpvmn

Teacher Viral Dance on Muqabala Song: सोशल मीडिया पर आए दिन टीचर्स के टैलेंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. प्रभु देवा के आइकॉनिक गाने 'मुकाबला' पर एक टीचर ने साड़ी पहनकर ऐसा जबरदस्त डांस किया कि देखने वाले अपनी पलकें झपकाना भूल गए. अपने ग्रेस को बरकरार रखते हुए, मैडम ने जिस एनर्जी और फुर्ती के साथ गाने के सिग्नेचर स्टेप्स मैच किए, उसने प्रोफेशनल्स को भी पीछे छोड़ दिया है. वीडियो के वायरल होते ही कमेंट्स में लोगों ने तारीफों की बौछार कर दी है.

'मुकाबला' गाने पर दमदार परफॉर्मेंस

वीडियो में अरुनिमा देवाशिष एक एनुअल फेस्ट के मंच पर कुछ लड़कियों के साथ बेहद शानदार अंदाज में डांस करती हुई दिखाई देती हैं. साड़ी पहनकर 'मुकाबला' गाने पर उनका परफॉर्मेंस इतना दमदार था कि देखने वाला हर कोई दंग रह गया. उनके हर स्टेप में जबरदस्त एनर्जी, पूरा आत्मविश्वास और परफेक्ट टाइमिंग साफ झलक रही थी. मंच पर उनकी मौजूदगी इतनी प्रभावशाली थी कि जैसे ही उन्होंने डांस शुरू किया, पूरा हॉल तालियों की आवाज से गूंज उठा. उनके डांस ने सबको याद दिलाया कि टीचर सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे खुद भी कई हुनर से भरपूर होते हैं.

अरुनिमा देवाशिष की यह परफॉर्मेंस छात्रों और दर्शकों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनी. इसने यह संदेश दिया कि अपनी पसंद, अपने शौक और अपनी कला को कभी पीछे न छोड़ें. मंच पर उनका आत्मविश्वास और सहजता ने यह साबित कर दिया कि क्रिएटिविटी उम्र, पेशा या भूमिका से नहीं बंधती और सही मौका मिलने पर हर कोई अपनी असली चमक बिखेर सकता है.

आप भी देखिए ये वायरल वीडियो

Advertisement


कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_arunpvmn नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसपर अभी तक 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'साड़ी पे इतना खूबसूरत डान्स मजाक नही कोई', दूसरे यूजर ने लिखा 'सुपर सुपर सुपर', एक अन्य यूजर ने लिखा 'स्टेज हिला दिया मैडम'. इसके अलावा कई यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. 

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
धुरंधर में रणवीर सिंह को पगड़ी पहनाने वाला शख्स कौन है? खुद सुनाई अपनी कहानी
Topics mentioned in this article