'यमराज' को छूकर 'टच मी टच मी' खेल रहा था लड़का! सांप ने जब छाती पर चढ़कर फैलाया फन, तो जोड़ने लगा हाथ-पैर

मौत की दुम पकड़कर 'पुष्पा' बन रहे इस युवक को सांप ने ऐसा सबक सिखाया कि, बीच जंगल में ही हाथ-पांव फूल गए. जब साक्षात यमराज छाती पर फन फैलाकर बैठ गए, तो रोंगटे खड़े कर देने वाले इस मंजर ने इंटरनेट की जनता की भी सांसें अटका दी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विशालकाय सांप के साथ 'पुष्पा' बन रहा था बंदा, छाती पर चढ़कर जब नागराज ने दिखाया रौद्र रूप, जोड़ने लगा हाथ-पैर!

Snake Attack Shocking Video Viral: क्या आपने कभी मौत के साथ लुका-छिपी का खेल देखा है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक युवक बिजली की रफ्तार से भागते विशाल सांप की पूंछ पकड़ने की गुस्ताखी कर बैठा, फिर जो हुआ उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को देखकर अब लोग फिरकी लेते हुए यही कह रहे हैं कि, 'लगता भाई की यमराज से सीधी सेटिंग है.'

ये भी पढ़ें:-पेड़ की जड़ की तरह लिपटे पड़े थे 15-15 फुट के दो अजगर, ऊना का खौफनाक वीडियो वायरल

आजकल इंटरनेट की दुनिया में 'हीरोपंती' दिखाने का चस्का लोगों पर इस कदर हावी है कि, वे अपनी जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आते. एक ताजा वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें एक युवक घने जंगल के बीच एक विशालकाय सांप (Massive Snake) के साथ ऐसी छेड़छाड़ कर रहा है कि देखने वालों का कलेजा हलक में आ जाए. वीडियो की शुरुआत में युवक तेजी से भागते हुए सांप का पीछा करता है और जैसे ही उसकी पूंछ पकड़ता है, इस बीच सांप पलक झपकते ही पलटकर उस पर हमला बोल देता है.

Advertisement

सांप का जानलेवा हमला और युवक की हालत खराब (Deadly Snake Attack and Youth's Narrow Escape)

हैरानी की बात तो यह है कि एक बार मौत के मुंह से निकलने के बाद भी यह शख्स होश में नहीं आता. वह दोबारा सांप के पीछे भागता है और इसी चक्कर में जमीन पर गिर पड़ता है. बस फिर क्या था, सांप सीधे युवक की छाती पर चढ़ जाता है और अपना विशाल फन फैलाकर खड़ा हो जाता है. उस खौफनाक मंजर को देखकर युवक की सारी बहादुरी काफूर हो गई और वह हाथ जोड़कर सांप के सामने गिड़गिड़ाने लगा. जैसे ही सांप उसे छोड़कर आगे बढ़ता है, यह महाशय फिर से उसकी पूंछ पकड़ लेते हैं. इस बार सांप और भी ज्यादा भड़क गया और सीधे उसके चेहरे के पास पहुंच गया.

ये भी पढ़ें:-जेल है या जन्नत? स्वीडन की जेल का वीडियो देख दंग रह गए भारतीय, सुविधाओं में 5-स्टार लग्जरी होटल को दी मात

Advertisement

यमराज के साथ उठना-बैठना: सोशल मीडिया का रिएक्शन (Social Media Reactions)

इंस्टाग्राम पर @nituchowdhury222 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 24 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. यूजर्स इस पर मजेदार और हैरान करने वाले कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'लगता है भाई की यमराज के साथ रोज की चाय-पानी की दोस्ती है.' वहीं दूसरे ने आगाह किया कि ऐसे खतरनाक स्टंट जानलेवा हो सकते हैं. जानकारों का भी यही मानना है कि जंगली जानवरों और जहरीले सांपों के साथ ऐसी बदतमीजी करना किसी भी पल आखिरी साबित हो सकता है. मनोरंजन के लिए अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना समझदारी नहीं, बेवकूफी है. यह वीडियो बता रहा है कि कुदरत के इन जीवों से दूरी बनाए रखना ही आपकी सलामती का सबसे बड़ा राज है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel US War | 25 दिन विध्वंसक प्रहार, कितने दिन वॉर? | Trump | Netanyahu | Mojtaba Khamenei