सावधान! आपके AC में भी हो सकता है ऐसा 'किरायेदार', मैकेनिक ने खोला तो निकल गई चीखें

अगर आप भी बिना चेक किए गर्मी में सीधा AC का स्विच ऑन करने जा रहे हैं, तो पहले ये वायरल वीडियो देख लीजिए, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं. एक भाई साहब ने सोचा कि चलो AC की धूल साफ करा लें, पर जब मैकेनिक ने 'ऑपरेशन' शुरू किया तो अंदर से जो 'किरायेदार' निकला, उसने पूरे घर में हड़कंप मचा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गर्मी में AC चलाने से पहले ये वीडियो जरूर देख लें, वरना लग सकता है हजारों का चूना!
@ChapraZila

AC Service Shocking Video: सर्दियां गुजरीं और गर्मी ने दस्तक दी, तो दिल्ली एनसीआर वाले अपने AC की धूल झाड़ने लगे, लेकिन एक भाई साहब को AC सर्विस कराना ऐसा भारी पड़ा कि वीडियो देखकर आपकी भी चीख निकल जाएगी. मैकेनिक ने जैसे ही AC का कवर हटाया, अंदर कुछ ऐसा 'जीता जागता' मिला जिसने पूरे घर में हड़कंप मचा दिया. आखिर क्या था उस ठंडी मशीन के अंदर? खुद ही देख लीजिए.

Photo Credit: @ChapraZila

वो कहते हैं ना कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी...कुछ ऐसा ही हुआ एक महाशय के साथ. जैसे ही सूरज देवता ने तेवर दिखाए, उन्होंने सोचा कि चलो भाई, AC की सर्विस करा ली जाए ताकि रात को चैन की नींद सो सकें. मैकेनिक आया, सीढ़ी लगाई और बड़े टशन में AC का ढक्कन खोला, लेकिन साहब, अंदर का नजारा देखकर मैकेनिक के हाथ पांव फूल गए और घर वाले तो कमरे से ही बाहर भाग खड़े हुए. दीवार पर टंगा वो सफेद चमकता हुआ स्प्लिट AC बाहर से तो बड़ा शरीफ लग रहा था, पर उसके अंदर एक 'किरायेदार' ने कब्जा जमा रखा था. जैसे ही कवर हटा, धूल मिट्टी के ढेर के बीच से एक मोटा ताजा चूहा झांकता हुआ नजर आया. चूहे ने अंदर ही अपना पूरा संसार बसा लिया था और ड्रेन पाइप को अपना बेडरूम बना डाला.

AC बना चूहे का विला (Rat Makes Home Inside AC Unit)

चूहे ने सिर्फ घर नहीं बनाया, बल्कि AC की ऐसी तैसी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. अंदर कचरे का ढेर लगा था और तार कुतरने की पूरी तैयारी थी. इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर @ChapraZila नाम के हैंडल से शेयर हुआ, जिसे देखते ही देखते लाखों लोग देख चुके हैं. लोग कह रहे हैं कि ये मालिक की लापरवाही है या फिर उस फिटिंग करने वाले की गलती, जिसने पाइप का छेद खुला छोड़ दिया था. अब भाई, बात सिर्फ एक चूहे की नहीं है. ये हम सबके लिए सबक है कि सर्दियों में AC को लावारिस छोड़ना कितना भारी पड़ सकता है. अगर इंस्टॉलेशन के वक्त दीवार का छेद सील न किया जाए, तो ऐसे बिन बुलाये मेहमान आपके कीमती AC को कबाड़ बनाने में देर नहीं लगाते.

ये भी पढ़ें:-4 दिन तक 'मरी' रही ये महिला! जब लौटकर आई तो बताया उस पार का हाल, रोंगटे खड़े कर देगी ये कहानी

Advertisement

Photo Credit: @ChapraZila

टेक्नीशियन की गलती या लापरवाही? (Installation Flaw or Owner Negligence?)

इंटरनेट पर जनता दो गुटों में बंट गई है. कुछ का कहना है कि मालिक को कम से कम एक बार चेक करना चाहिए था, तो कुछ उस टेक्नीशियन को कोस रहे हैं जिसने पाइप के पास वाली जगह खुली छोड़ दी थी. ढाई लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका ये वीडियो अब उन लोगों के लिए वॉर्निंग बन गया है, जो बिना चेक किए गर्मी में सीधा स्विच ऑन कर देते हैं. जरा सोचिये, अगर मैकेनिक इसे न खोलता और सीधा AC चल जाता, तो अंदर क्या धमाका होता.

ये भी पढ़ें:-'मगरमच्छ देखना है तो बाजू वाले को फेंक दो'...जबलपुर के भेड़ाघाट वाले इस गाइड की बातें सुन नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | Lebanon में बमबारी के बीच NDTV रिपोर्टर का दिल दहला देने वाली Ground Report