जेली जैसा रोबोट...जो बिजली से बदल लेता है अपना जिस्म!

कल्पना कीजिए एक ऐसी मशीन की, जो हड्डी की तरह सख्त नहीं बल्कि जेली की तरह नरम हो. जिसे चलने के लिए ना मोटर चाहिए, ना पहिए. बस हवा में फैली बिजली और वह हरकत में आ जाए. ब्रिटेन से आई यह खबर तकनीक की दुनिया में एक नया दरवाजा खोल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिजली का इशारा मिलते ही जिंदा सा हो जाता है यह नरम रोबोट

Electro Morphing Gel Robot: ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी और क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के वैज्ञानिकों ने एक अनोखा सॉफ्ट रोबोट तैयार किया है. यह रोबोट देखने में जेली जैसा है और बिजली के बाहरी इलेक्ट्रिक फील्ड की मदद से अपना आकार बदल सकता है. खास बात यह है कि इसमें मोटर, गियर या सख्त जोड़ बिल्कुल नहीं हैं.

बिजली से चलती है इसकी देह (Moves Using Electric Fields)

रिसर्चर सिचुन शू के मुताबिक जब इस रोबोट पर इलेक्ट्रिक फील्ड डाली जाती है, तो इसका शरीर खुद ही खिंचता, मुड़ता और घूमता है. यानी इसका पूरा शरीर ही इसका मूवमेंट सिस्टम बन जाता है. एक वीडियो में जिमनास्ट की तरह दिखने वाला छोटा ह्यूमनॉइड रोबोट छत से लटक कर झूलता नजर आया.

किस खास जेल से बना है रोबोट (Made from Electro Morphing Gel)

यह रोबोट एक खास स्मार्ट मटीरियल से बना है, जिसे इलेक्ट्रो मॉर्फिंग जेल या e MG कहा जाता है. इसमें बेहद हल्के इलेक्ट्रोड लगे हैं, जो बिजली के असर से तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं. टेस्टिंग में यह रोबोट 10 हजार बार हरकत करने के बाद भी ठीक काम करता रहा.

ये भी पढ़ें:-शादी की तलाश में एक्सेल शीट बना बैठा दूल्हा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कहां काम आ सकता है यह रोबोट (Future Uses of This Robot)

वैज्ञानिक इसे स्विस आर्मी नाइफ जैसे रोबोट मानते हैं. यह हेल्थकेयर में शरीर के अंदर इलाज, नाजुक जगहों की जांच, तंग पाइपलाइन और रेस्क्यू ऑपरेशन में इस्तेमाल हो सकता है. यह जेली जैसा रोबोट बताता है कि भविष्य की मशीनें सख्त नहीं, बल्कि समझदार और लचीली होंगी. तकनीक अब सिर्फ ताकत नहीं, नजाकत भी सीख रही है.

ये भी पढ़ें:-आसमान में अटका सूअर और नीचे अंधेरे में डूबा पूरा गांव

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
UP Assembly: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण, सपा विधायकों की नारेबाजी, Yogi का बयान