Gray Whale Viral Video: जरा सोचिए, आप शांत समंदर में सर्फिंग का मजा ले रहे हों और अचानक पानी चीरकर एक चलती-फिरती पहाड़ी जैसी व्हेल आपके सामने आ जाए. सैन फ्रांसिस्को के क्रिसी फील्ड में कुछ ऐसा ही खौफनाक और हैरान कर देने वाला मंजर देखने को मिला, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.
ये भी पढ़ें:-मौत छूकर निकल गई! सोते हुए कपल की गर्दन पर रेंग रहा था किंग कोबरा, देख निकल जाएंगी चीखें
अचानक सामने आई व्हेल (windsurfer whale crash)
सैन फ्रांसिस्को का मशहूर क्रिसी फील्ड बीच, सामने आलीशान गोल्डन गेट ब्रिज और दूर चलता एक कार्गो शिप...नजारा एकदम फिल्मी था. एरिक क्रेमर्स नाम के एक विंडसर्फर मजे से लहरों पर तैर रहे थे, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही पल उनकी मुलाकात समंदर के सबसे बड़े जीव से होने वाली है. 24 मार्च 2026 की इस घटना में, जैसे ही एरिक अपनी बोर्ड के साथ आगे बढ़े, एक विशाल ग्रे व्हेल सीधे पानी से ऊपर आई और जोरदार टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एरिक खिलौने की तरह हवा में उछले और सीधे पानी में जा गिरे. गनीमत ये रही कि इतनी बड़ी 'भिड़ंत' के बाद भी एरिक सुरक्षित बच गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना तजुर्बा शेयर करते हुए बताया कि, उन्होंने सावधानी के तौर पर स्पीड कम रखी थी, लेकिन आखिरी मोड़ पर व्हेल अचानक 'पॉप-अप' हो गई.
ये भी पढ़ें:-50 हजार का डायपर! 1 पीस की कीमत में आ जाएगा महीने भर का राशन, क्या वाकई Gucci ने किया है लॉन्च?
कैसे हुआ ये फिल्मी हादसा? (San Francisco Whale Collision)
एरिक ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैंने इलाके में पहले ही कुछ व्हेल्स देख ली थीं, इसलिए मैं धीरे चल रहा था, लेकिन वापसी के वक्त वो अचानक मेरे ठीक सामने आ गई. शुक्र है कि हम दोनों (मैं और व्हेल) सलामत हैं.' इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. लोग कह रहे हैं कि भाई, जब पता था कि व्हेल आसपास हैं, तो 300 फीट की दूरी क्यों नहीं रखी?
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग और विशेषज्ञों की चेतावनी (crissy field whale incident)
कुछ लोग इसे सिर्फ एक इत्तेफाक मान रहे हैं, तो कुछ इसे इंसान की लापरवाही बता रहे हैं. दरअसल, इन दिनों सैन फ्रांसिस्को बे में ग्रे व्हेल्स का माइग्रेशन सीजन चल रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि, व्हेल्स अब पहले के मुकाबले किनारों के ज्यादा करीब आ रही हैं. इसी हफ्ते कैलिफोर्निया तट पर तीन मरी हुई व्हेल्स मिलने से पर्यावरण प्रेमी भी काफी टेंशन में हैं.
ये भी पढ़ें:-एक रोटी ने छीना था भाई, 33 साल बाद बहन ने ढूंढ निकाला 'बिछड़ा यार', रुला देगी ये कहानी
सर्फर्स के लिए खतरे की घंटी (A wake-up call for surfers)
वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स ने साफ हिदायत दी है कि विंडसर्फर्स, काइटसर्फर्स और बोट चलाने वाले लोग इन दिनों बेहद सतर्क रहें. समंदर जितना शांत दिखता है, उसके अंदर की हलचल उतनी ही अनपेक्षित हो सकती है. यह घटना बताती है कि हम प्रकृति के मेहमान हैं, मालिक नहीं. एडवेंचर अपनी जगह है, लेकिन बेजुबान वन्यजीवों की प्राइवेसी और अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














