Smart Robotic Dog at AI Summit: नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 में इस बार एक खास रोबोटिक डॉग आकर्षण का सबसे बड़ा मरकज बना रहा. देखने में बिल्कुल असली कुत्ते जैसा यह स्मार्ट डिवाइस एडवांस AI technology का शानदार नमूना है. इस रोबोटिक डॉग (robotic dog) को खास परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है. एक बार इसे दिशा दे दी जाए, तो यह 24 घंटे तक लगातार तय इलाके की तस्वीरें और वीडियो कंट्रोल रूम तक भेज सकता है. AI Summit Delhi में मौजूद लोगों ने इसे भविष्य की सुरक्षा तकनीक बताया.
सुरक्षा और सेना के लिए खास (Built for Security and Defense)
फिलहाल इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल सेना कर रही है. अगर किसी जगह बम होने की सूचना मिले तो इंसान को खतरे में डालने के बजाय इस डिवाइस को मौके पर भेजा जा सकता है. यह संदिग्ध इलाके की लाइव तस्वीरें भेजता है, जिससे हालात का सही अंदाजा लगाया जा सके. विशेषज्ञों का कहना है कि यह डिवाइस आपदा प्रबंधन और संवेदनशील इलाकों की निगरानी में गेम चेंजर साबित हो सकता है.
आने वाले समय की झलक (AI security robot)
AI आधारित यह रोबोटिक डॉग बिना थके लगातार काम कर सकता है. खासकर रात या खराब मौसम में भी यह निगरानी कर सकता है. यही वजह है कि AI Impact Summit 2026 में यह डिवाइस चर्चा का सबब बना हुआ है. भारत समेत दुनिया भर में सुरक्षा चुनौतियां बढ़ रही हैं, ऐसे में AI security robot और defense technology भविष्य की जरूरत बनते जा रहे हैं. AI Impact Summit 2026 ने साफ कर दिया कि आने वाला दौर स्मार्ट मशीनों का है. रोबोटिक डॉग ने यह दिखा दिया कि तकनीक सिर्फ सहूलियत नहीं, बल्कि जान बचाने का जरिया भी बन सकती है.
ये भी पढ़ें:-AI समिट में दिखी TCS की करामाती कार, ड्राइवर की तबीयत बिगड़े तो खुद संभाल लेगी स्टीयरिंग














