इस रेस्टोरेंट में रोबोट बने वेटर, लोगों को सर्व कर रहे हैं खाना

सोचिए आप टेबल पर बैठे हैं. सामने गरमा गर्म छोले भटूरे आने वाले हैं, लेकिन वेटर नहीं आता...उसकी जगह एक रोबोट आकर चुपचाप आपके सामने रुक जाता है. यही नजारा अब सच बन गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नोएडा के इस रेस्टोरेंट में रोबोट परोसते हैं खाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग

Robot waiter Gurugram: हल्की सी खुशबू हवा में तैर रही है. प्लेटें सज रही हैं. लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब गरमा गर्म खाना सामने आए, तभी बिना किसी आवाज के एक चमकदार मशीन आपकी टेबल के पास आकर रुकती है. न मुस्कान, न बात, बस सीधे खाना आपके सामने. ये कोई फिल्म का सीन नहीं है, बल्कि अब असल जिन्दगी में रेस्टोरेंट में रोबोट वेटर नजर आने लगे हैं.

ये भी पढ़ें:-दूसरी शादी के लिए पिता ने खर्च किए बेटे के पैसे, सौतेली मां के आने के बाद 10 साल के मासूम ने ठोका केस

गुरुग्राम में रोबोट वेटर की एंट्री (Robot Waiter Entry in Gurugram)

गुरुग्राम के पालम विहार में स्थित Om Sweets में अब रोबोट खाना परोस रहे हैं. चार शेल्फ वाला यह रोबोट टेबल से टेबल तक घूमता है और ऑर्डर सीधे ग्राहकों तक पहुंचाता है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रोबोट हनी चिली पोटैटो लेकर सही टेबल पर रुकता है. ग्राहक जैसे ही प्लेट उठाते हैं, वह आगे बढ़ जाता है. छोले भटूरे, डोसा और डेजर्ट भी यही रोबोट सर्व कर रहा है.

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया (Mixed Reactions on Social Media)

Robot waiter Gurugram का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग इसे इंडिया की तरक्की बता रहे हैं. उनका कहना है कि AI restaurant India का यह नया दौर है. वहीं कुछ लोगों को नौकरी की चिंता भी है. उनका कहना है कि इतनी बड़ी आबादी वाले देश में robotic service India सोच समझकर अपनानी चाहिए.

नोएडा से हुई थी शुरुआत (Started from Noida)

दिल्ली एनसीआर में सबसे पहले The Yellow House – Robot Restaurant ने रोबोट वेटर शुरू किया था. यहां के मालिक के मुताबिक, ये रोबोट एआई से चलते हैं. स्टाफ मोबाइल में टेबल नंबर डालता है और रोबोट खुद सही जगह पहुंच जाता है. आने वाले समय में रोबोट और इंसान साथ काम करेंगे या मुकाबला करेंगे, यही देखना दिलचस्प होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-चिड़ियाघर ने छिपाई शावक की मौत, लाइव स्ट्रीमिंग में हुआ खुलासा, जू का लाइसेंस सस्पेंड

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Iran Attack On Israel BREAKING: ईरान-इजरायल में भीषण जंग के बीच Pakistan का बड़ा ऐलान! | War News