तेरे पैसों की पी रहे हैं? ऋषिकेश में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गंगा किनारे छलकाया जाम..पुलिस को दिखाई धौंस!

गंगा की लहरों पर सुकून ढूंढने की जगह 'नशा' तलाशती एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो सरेआम खाकी से बदतमीजी करती नजर आ रही है. हाथ में जाम और जुबान पर अहंकार...ऋषिकेश के घाट पर हरियाणा की इस 'टूरिस्ट मैडम' ने वो गदर काटा कि अब पूरा इंटरनेट उन्हें तमीज का पाठ पढ़ा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऋषिकेश में महिला टूरिस्ट की दबंगई...पुलिस से बोलीं- 'टूरिस्ट हैं हम, तमीज से बात करो'

Rishikesh viral video: देवभूमि ऋषिकेश की शांति तब भंग हो गई जब एक महिला पर्यटक गंगा किनारे शराब पीती पकड़ी गई. टोकने पर महिला का पारा ऐसा चढ़ा कि उन्होंने खाकी से ही बदतमीजी शुरू कर दी. अब इस 'पर्यटन वाली अकड़' का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. कहते हैं ऋषिकेश की हवाओं में सुकून और गंगा की लहरों में रूहानी सुकून मिलता है, लेकिन हरियाणा से आई एक 'मैडम' को वहां 'पार्टी वाला चस्का' चढ़ गया. नीलकंठ मार्ग पर फूल चट्टी के पास...मूड बना और उन्होंने पवित्र गंगा किनारे ही महफिल जमा ली. अब भला देवभूमि की मर्यादा में पुलिस ये सब कैसे होने देती? जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, महिला का 'टूरिस्ट ईगो' जाग गया और उन्होंने वहीं सरेआम हंगामा काट दिया.

'तुम्हारी रोजी-रोटी हमसे चलती है' (High-voltage drama and the Tourism Pride)

महिला की बदतमीजी का आलम ये था कि उन्होंने पुलिस वालों के मुंह पर कह दिया, 'तुम्हारी रोजी-रोटी तो हम टूरिस्टों की वजह से चलती है.' शायद महिला को लगा कि उन्होंने ऋषिकेश आकर पूरी नगरी ही खरीद ली है. उन्होंने दलील दी कि वो अपने पैसों की पी रही हैं, लेकिन वो ये भूल गईं कि कानून और आस्था किसी की जागीर नहीं होती. वीडियो में दिख रहा है कि वो कितनी आक्रामक होकर चिल्ला रही थीं, मानो गलती पुलिस की ही हो.

ये भी पढ़ें:-पड़ोसी ने 'चुरा ली' एक इंच दीवार...फिर शुरू हो गई सदाबहार रार, देखें VIDEO

पतिदेव ने संभाला मोर्चा, पर इंटरनेट नहीं बख्श रहा (Woman drinking near Ganga)

जब मामला हद से ज्यादा बढ़ने लगा और तमाशा भारी पड़ने लगा, तब महिला के पति ने बीच-बचाव किया और उन्हें वहां से खींचकर ले गए, लेकिन तब तक ये तमाशा कैमरे में कैद हो चुका था. अब सोशल मीडिया पर लोग इस बात से खफा हैं कि लोग घूमने के नाम पर किसी जगह की संस्कृति और पवित्रता की धज्जियां कैसे उड़ा सकते हैं? लोग कह रहे हैं कि पैसा आपके पास होगा, लेकिन तमीज तो बाजार में नहीं मिलती.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)