नौकरी जाने के बाद शुरू किया फूड बिज़नेस, अब विदेश में ‘बिहारी फ्लेवर’ बेचकर कमा रहे 1.3 करोड़ रुपये महीना

न्यूयॉर्क में एक पाकिस्तानी-अमेरिकी शख्स ने नौकरी छूटने के बाद हार नहीं मानी और ‘बिहारी टैको’ बेचकर हर महीने करीब 1.3 करोड़ रुपये कमाने लगा. जानिए कैसे जुनून और मेहनत ने उसकी किस्मत बदल दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Product Manager से बन गए स्ट्रीट फूड किंग, ‘बिहारी टैको’ ने बदल दी किस्मत

जिंदगी में मुश्किलें कभी भी आ सकती हैं, लेकिन जो लोग हार नहीं मानते, वही आगे बढ़ते हैं. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां एक शख्स ने नौकरी जाने के बाद हार मानने के बजाय अपने जुनून को अपनाया और आज करोड़ों की कमाई कर रहा है. यह कहानी बताती है कि अगर हिम्मत हो, तो हर मुश्किल एक नए मौके में बदल सकती है.

नौकरी छूटी, लेकिन नहीं टूटा हौसला

पाकिस्तानी-अमेरिकी 34 वर्षीय जीशान बखरानी न्यूयॉर्क में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करते थे. लेकिन, उन्हें दो बार नौकरी से निकाल दिया गया. जहां कई लोग इस स्थिति में निराश हो जाते हैं, वहीं जीशान ने इसे एक मौका बनाया. उन्होंने अपने पुराने शौक, खाना बनाने को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया.

Nishaan रेस्टोरेंट से शुरू हुई नई शुरुआत

अगस्त 2025 में जीशान ने मैनहट्टन में अपना रेस्टोरेंट Nishaan शुरू किया. इसके लिए उन्होंने अपनी बचत से करीब 70,000 डॉलर (लगभग 65 लाख रुपये) निवेश किए. दिलचस्प बात यह है कि वह पिछले 10 सालों से टेक जॉब के साथ-साथ वीकेंड पर छोटे-छोटे फूड स्टॉल लगाते थे. यही अनुभव उनके काम आया.

देखें Video:

Advertisement

बिहारी टैको और देसी फ्लेवर का कमाल

जीशान के मेन्यू की सबसे खास बात है उसका अनोखा फ्यूजन. उनके रेस्टोरेंट में मिलने वाले कुछ खास डिश हैं, जैसे- 
- बिहारी स्टाइल बारबेक्यू टैको
- पाकिस्तानी चॉप्ड चीज़
- बफेलो तंदूरी चिकन सैंडविच

इन सभी डिश में अमेरिकी फास्ट फूड का अंदाज और साउथ एशियन मसालों जैसे जीरा, धनिया, मिर्च का स्वाद मिलता है.

Advertisement

कमाई पहुंची 1.3 करोड़ रुपये महीना

शुरुआत में उनका मासिक रेवेन्यू करीब 57,000 डॉलर (लगभग 53 लाख रुपये) था. लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़कर 140,000 डॉलर यानी करीब 1.3 करोड़ रुपये प्रति महीने तक पहुंच गया. उनका कहना है कि यह आइडिया उनके बचपन से जुड़ा है, जब उनकी मां अमेरिका के खाने में देसी मसाले डालकर नया स्वाद बनाती थीं.

टेक जॉब से किचन तक का सफर

जीशान ने अपने पुराने काम और नए बिज़नेस के बीच बड़ा फर्क बताया. उन्होंने कहा, कि टेक जॉब में लगातार मीटिंग्स और बदलती प्राथमिकताएं होती थीं, जबकि अब वह अपने आइडिया को जल्दी हकीकत में बदल सकते हैं. हालांकि, वह अब रोज़ 14 घंटे तक काम करते हैं, लेकिन उन्हें अपने काम में आज़ादी और संतुष्टि मिलती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: हाउस हेल्प को सरप्राइज में मालिक ने दिया एयर कूलर, खुशी से झूम उठी महिला, रिएक्शन देख भावुक हुआ इंटरनेट

Advertisement

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे रुकी पाकिस्तानी महिला, Video में बताया कैसा रहा अनुभव, बोली- डर के साथ आई थी...

समुद्र के बीच ऊंटों का काफिला! पानी में चलते ऊंटों का खूबसूरत Video वायरल, ऐसा नजारा देख लोग हैरान

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz पर Trump की नाकेबंदी से आगे क्या होगा? | Noida Workers Protest
Topics mentioned in this article