चंद्रयान-3 से जुड़ी उपलब्धि पर पीएम मोदी हुए खुश, कहा- प्रौद्योगिकी की एक और उपलब्धि हासिल की

इसरो ने मंगलवार को इस अभियान को एक अनूठा प्रयोग बताया था. चंद्रमा की कक्षा में एक महीने तक सेवा देने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल में लगभग 100 किलोग्राम ईंधन बचा रह गया था. पृथ्वी की कक्षा में लाकर अब उसका उपयोग भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए किया जा सकेगा.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो रोज सफलता की सीढ़ी चढ़ रहा है. अभी हाल ही में चंद्रयान 3 ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली. इस उपलब्धि से पीएम नरेंद्र मोदी खुश नज़र आए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा से पृथ्वी की ओर लाने में सफलता मिलने को बुधवार को एक प्रौद्योगिकी उपलब्धि करार दिया. उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'बधाई इसरो. 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय को भेजने के हमारे लक्ष्य सहित हमारे भविष्य के अंतरिक्ष प्रयासों में एक और प्रौद्योगिकी मील का पत्थर हासिल किया गया है.'

इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी

पीएम मोदी ने दी बधाई

इसरो ने मंगलवार को इस अभियान को एक अनूठा प्रयोग बताया था. चंद्रमा की कक्षा में एक महीने तक सेवा देने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल में लगभग 100 किलोग्राम ईंधन बचा रह गया था. पृथ्वी की कक्षा में लाकर अब उसका उपयोग भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए किया जा सकेगा.

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG Price | जहां ईरान का तेल, वहां Trump का खेल!