'एक छोटी सी गलती, जान को खतरा', बच्चे के मुंह में फटी फोन की बैटरी, CCTV में कैद हुआ हादसा, Video Viral

Mobile Battery Explosion: लड़के ने लिथियम बैटरी को साइड से काटा और जैसे ही उसने दांत लगाए, बैटरी जोर से फट गई. धमाके से निकली आग और गर्मी ने लड़के के चेहरे और मुंह पर गंभीर रूप से जला दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बच्चे के मुंह में फटी फोन की बैटरी
Social Media

Mobile Battery Explosion: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं. कई वीडियो लोगों को जागरूक करते हैं तो कुछ वीडियो डरावने होते हैं. एक डरावनी घटना में एक छोटे लड़के के मुंह में मोबाइल फोन की बैटरी फट गई, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा एक मोबाइल शॉप में हुआ और दुकान के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड भी हो गया. फुटेज में लड़का काउंटर के पास खड़ा दिखता है और फिर अचानक बैटरी को अपने मुंह में डाल देता है. इसके कुछ ही सेकंड में अचानक बैटरी फट जाती है और आग लग जाती है.

यह भी पढ़ें:- Indian Mother Viral Video: भारतीय महिला का हार्टब्रेक फैसला, कनाडा में करियर के लिए 3 साल के बेटी को भारत में छोड़ा

रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़के ने लिथियम बैटरी को साइड से काटा और जैसे ही उसने दांत लगाए, बैटरी जोर से फट गई. धमाके से निकली आग और गर्मी ने लड़के के चेहरे और मुंह पर गंभीर रूप से जला दिया. दुकान में मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया ताकि उसकी तुरंत इलाज हो सके. एक व्यक्ति, जिसने यह वीडियो ऑनलाइन शेयर किया, ने लिखा कि मोबाइल शॉप में बड़ा हादसा! एक लड़का लिथियम फोन बैटरी चबाने लगा और कुछ ही सेकंड में बैटरी फट गई. लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया.

लिथियम बैटरी खतरनाक क्यों होती है?

लिथियम फोन बैटरियां एक बंद डिब्बे जैसी होती हैं, जिनके अंदर रासायनिक पदार्थ और बिजली एनर्जी भरी होती है. अगर बैटरी को काट दिया जाए या उसका कवर टूट जाए, तो ये खतरनाक केमिकल तुरंत बाहर निकल सकते हैं. बैटरी के अंदर इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो बहुत तेज और जलन पैदा करने वाले होते हैं. ये त्वचा, होंठ या मुंह को गंभीर केमिकल बर्न दे सकते हैं. लिथियम बैटरियां मामूली गलत हैंडलिंग से भी फट सकती हैं.

Advertisement

हादसे पर लोगों की प्रतिक्रिया

ऑनलाइन इस घटना पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी. कई यूज़र्स ने कहा कि लड़के ने अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल दी. इस हादसे ने यह बात साफ कर दी कि मोबाइल बैटरी को गलत तरीके से छूना या चबाना कितना खतरनाक हो सकता है और बच्चों को ऐसी चीजों से दूर रखना कितना जरूरी है.

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 | बंपर वोटिंग के बीच फिर दहल उठा बंगाल | Mamata | TMC | BJP
Topics mentioned in this article