जंगली जानवरों को पालने का शौक पड़ा महंगा, पालतू शेर ने कर दिया हमला, मालिक को मारकर किया ऐसा हाल, सुनकर कांप जाएगी रूह

मेट्रो के हवाले से अल-ग़द अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पिछले गुरुवार को हुई जब जंगली जानवरों को पालने वाले अल-दीन पर उसके बगीचे में जानलेवा हमला हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पालतू शेर ने मालिक पर कर दिया हमला, गई जान

इराक (Iraq) के कुफ़ा में 50 वर्षीय व्यक्ति, अकील फ़ख़र अल-दीन को उसके पालतू शेर ने मार डाला और आधा खा लिया. अल-दीन ने उसे कुछ दिनों पहले ही खरीदा था. मेट्रो के हवाले से अल-ग़द अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पिछले गुरुवार को हुई जब जंगली जानवरों को पालने वाले अल-दीन पर उसके बगीचे में जानलेवा हमला हुआ.

अल-दीन ने हाल ही में शेर को पालतू बनाने की योजना के साथ खरीदा था, उसे अपने साथ पर अन्य विदेशी जानवरों संग पिंजरे में रखा था. हालांकि, स्थिति तब दुखद हो गई जब शेर ने अचानक हमला कर दिया. अल-ग़द को एक सूत्र ने बताया कि जब अल-दीन बाड़े के पास पहुंचा तो शेर ने उस पर झपट्टा मारा और उसकी गर्दन और छाती पर काट लिया.

पड़ोसी ने शेर को मारी गोली

आउटलेट के अनुसार, अल-दीन की चीखें सुनकर पड़ोसी उसकी मदद के लिए दौड़ा और उसे बचाने की कोशिश करने के लिए कलाश्निकोव राइफल पकड़ ली. सात गोलियां चलाने के बाद, पड़ोसी शेर को मारने में कामयाब रहा, जैसा कि शफ़ाक न्यूज़ एजेंसी ने पुष्टि की है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई फुटेज में शेर का बेजान शरीर घास पर खून से लथपथ पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है.

आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं और अल-दीन के शव को नजफ़ के अल-सदर मेडिकल सिटी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

केन्या ने शेर ने लड़की पर किया था हमला

इसके पहले केन्या में इसी तरह की घटना हो चुकी है. जहां एक 14 वर्षीय लड़की को शेर ने मार डाला था. माना जाता है कि शेर नैरोबी नेशनल पार्क से भाग गया था, शहर के बाहरी इलाके में एक आवासीय परिसर में घुस गया और लड़की पर हमला कर उसे घसीट कर ले गया. पीड़िता के एक दोस्त ने अलार्म बजाया और केन्या वन्यजीव सेवा रेंजरों को बाद में लड़की का शव गंभीर चोटों के साथ मिला.

ये भी पढ़ें: पापा के साथ 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' गा रही थी छोटी बच्ची, Video इतना क्यूट है कि 15-15 बार देख रहे लोग

Advertisement

ये Video भी देखें:

Featured Video Of The Day
US-Iran War Update: क्यों अधर में लटकी है अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद शांति वार्ता?
Topics mentioned in this article