लॉन्ग जंप करते शख्स का टैलेंट देख हक्के बक्के रह गए लोग, बोले- ओलंपिक में जाने की तैयारी कर लो

एक वीडियो इन दिनों ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. जिसमें एक शख्स अपनी बेहतरीन एथलेटिक्स स्किल्स का नमूना पेश करता नजर आ रहा है और एक दो नहीं बल्कि 10 से ज्यादा इंसानों के ऊपर से कूदकर लॉन्ग जंप करता हुआ दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins

दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है और ये टैलेंट अक्सर  सोशल मीडिया के जरिए हमारे सामने आ ही जाता है.  कुछ तो इतनी टैलेंटेड होते हैं जिन्हें देखकर 1 मिनट के लिए अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता. कुछ इसी तरह से एक वीडियो इन दिनों ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. जिसमें एक शख्स अपनी बेहतरीन एथलेटिक्स स्किल्स का नमूना पेश करता नजर आ रहा है और एक दो नहीं बल्कि 10 से ज्यादा इंसानों के ऊपर से कूदकर लॉन्ग जंप करता हुआ दिखाई दे रहा है. आइए आपको भी दिखाते हैं ये जबरदस्त और शानदार वीडियो. 

लॉन्ग जंप देखकर हैरान रह गए लोग

ट्विटर पर Tarana Hussain नाम के ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति तेजी से दौड़ लगाता हुआ आ रहा है और 10-15 लोगों के ऊपर से छलांग लगाता हुआ रेत पर लॉन्ग जंप कर रहा है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो फिल्म का कोई स्टंट सीन शूट हो रहा है. इस शख्स की बेहतरीन लैंडिंग को देख लोग भी दंग रह गए और इसके गजब टैलेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं.

नेटिजंस बोले-ओलंपिक में जाने की तैयारी कर लो 

ट्विटर पर 6 सेकंड का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक सैकड़ों लोग इसे देख चुके हैं. वहीं, यूजर्स इस शख्स के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे. कुछ इसे ओलंपिक में जाने की सलाह दे रहे हैं तो कोई कह रहा है कि भाई जरा संभल के. बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है, जब कोई व्यक्ति इस तरह से अपने हुनर को दिखा रहा हो, अभी कुछ समय पहले ही भारत में एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो हुआ था, जिसमें उसने खटिया के ऊपर से हाई जंप लगा दी थी. ये वीडियो नितेश मिश्रा नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election: बंपर वोटिंग, SIR और मुसलमान...इन सवालों पर क्या बोले Babul Supriyo? | TMC