गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्रियों ने बनाया डांस फ्लोर, तेज म्यूजिक पर बना रहे थे रील, बुलानी पड़ी पुलिस और फिर...

गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्रियों ने तेज म्यूजिक बजाकर डांस और रील बनानी शुरू कर दी, जिससे बाकी लोग परेशान हो गए. वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर सिविक सेंस को लेकर बहस छिड़ गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्रेन में तेज म्यूजिक, डांस और रील शूट!

ट्रेन में सफर के दौरान शांति और आराम की उम्मीद होती है, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इस उम्मीद पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कुछ यात्री ट्रेन के कोच को ही डांस फ्लोर बना देते हैं. तेज म्यूजिक बजाते हुए वे नाचते और रील बनाते दिखाई देते हैं, जिससे बाकी यात्री परेशान हो जाते हैं. यह घटना गरीब रथ एक्सप्रेस में हुई, जहां एक यात्री ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया.

ट्रेन नहीं, लाइव रियलिटी शो लग रहा था...

यात्री मनमोहन वर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वे बिलासपुर से लखनऊ तक गरीब रथ एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे. उनके मुताबिक, यात्रा के दौरान करीब 25–30 लोगों का एक बड़ा परिवार ट्रेन के कोच में चढ़ा. वर्मा के अनुसार, इस समूह ने पूरे कोच को ही अपना पर्सनल स्टूडियो बना लिया. वे तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे थे, चिल्ला रहे थे और इंस्टाग्राम रील बना रहे थे. इससे बाकी यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी. उन्होंने लिखा कि जो सफर शांतिपूर्ण होना चाहिए था, वह लाइव रियलिटी शो जैसा बन गया.

देखें Video:

रेलवे हेल्पलाइन पर करनी पड़ी शिकायत

काफी देर तक शोर-शराबा चलता रहा, जिसके बाद मनमोहन वर्मा ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद रेलवे पुलिस कोच में पहुंची और स्थिति को संभाला. इसके बाद यात्रियों को शांत कराया गया और माहौल सामान्य हुआ. 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच सार्वजनिक जगहों पर व्यवहार और सिविक सेंस को लेकर बहस शुरू हो गई. कई यूजर्स ने कहा, कि सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के चक्कर में लोग दूसरों की सुविधा का ध्यान नहीं रखते. एक यूजर ने लिखा कि उसे भी पहले ऐसा ही अनुभव हुआ था, जब एक परिवार ने ट्रेन में जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया और बाकी यात्रियों को काफी परेशानी हुई. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि लोगों के पास अब पैसे तो हैं, लेकिन सिविक सेंस और अनुशासन अभी भी सीखना बाकी है.

सार्वजनिक जगहों पर बढ़ रही ऐसी घटनाएं

पिछले कुछ वर्षों में ट्रेन, बस और मेट्रो में डांस, गाना या रील बनाने की घटनाएं तेजी से सामने आई हैं. कई बार ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, लेकिन इससे दूसरे यात्रियों को असुविधा होती है. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सार्वजनिक जगहों पर दूसरों की सुविधा और शांति का सम्मान करना भी उतना ही जरूरी है.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: सिर्फ खरीदारी के लिए जयपुर आई अमेरिकी डिजाइनर, ऐसा क्या खरीदा कि 10 दिन में खर्च कर डाले 54 लाख रु!

Advertisement

नौकरी गई तो IITian ने शुरू किया चाय का ठेला, अब अमेरिका में 780 रुपये की चाय बेच रहा ‘बिहारी चायवाला'

1970 के पुराने फोन को बना दिया AI असिस्टेंट! सिर्फ 2300 रु में बना इंजीनियर का अनोखा जुगाड़ वायरल

Featured Video Of The Day
Iran Israel War रोकेंगे Trump-Putin? फोन पर क्या हुई बात पुतिन ने बताया! | BREAKING NEWS