दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से एक ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक यात्री को टर्मिनल बदलने के दौरान भारी कीमत चुकानी पड़ी. सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
एक यात्री को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल 3 (T3) से टर्मिनल 2 (T2) जाना था. लेकिन, गलती से उसने पहले गलत टर्मिनल बुक कर लिया. जब वह T3 पहुंचा, तो CISF के स्टाफ ने उसे सही रास्ता बताया और कहा कि वह ग्राउंड फ्लोर से पैदल ही T2 जा सकता है.
कैब लेने का फैसला पड़ा महंगा
यात्री जब T2 की ओर जा रहा था, तभी एक व्यक्ति ने उसे रोककर कहा कि पैदल जाने में 20-30 मिनट लगेंगे और उसने कैब लेने की सलाह दी. ड्राइवर ने भरोसा दिलाया कि किराया वही होगा जो ऐप (Ola/Uber) में दिखेगा. T2 पास में ही नजर आ रहा था, इसलिए यात्री को लगा कि किराया 200 रुपये से ज्यादा नहीं होगा. लेकिन, रास्ते में ड्राइवर ने अचानक 650 रुपये की मांग कर दी.
Got scammed going from T3 to T2 at Delhi Airport
by u/Hitman47_x in delhi
मोलभाव के बाद भी देना पड़ा ज्यादा पैसा
यात्री ने काफी बातचीत के बाद किराया 550 रुपये तक कम कराया, लेकिन उसे महसूस हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है. उसने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर करते हुए लिखा कि यह उसके लिए एक बड़ा सबक था.
यात्री ने दूसरों को सलाह दी कि टर्मिनल बदलने के लिए हमेशा फ्री शटल सेवा का इस्तेमाल करें. अगर समय हो तो पैदल जाना बेहतर विकल्प है. कैब लेने से पहले किराया फाइनल जरूर करें.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे कॉमन स्कैम बताया. एक यूजर ने कहा, कि बिना किराया तय किए कभी कैब में न बैठें. दूसरे ने लिखा, कि CISF की बात माननी चाहिए थी. कुछ लोगों ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: पापा ने बेटी के साथ 'बदतमीज़ दिल' पर किया मस्ती भरा डांस, क्यूट बॉन्डिंग ने जीता दिल, 7 करोड़ लोगों ने देखा
चीन में लोग क्यों पी रहे बच्चों के यूरिन में उबले अंडों से बनी कॉफी? वायरल होते ही मचा बवाल
सालों की वफादारी के बाद 50 लाख कमाने वाली टेक लीड को छोड़नी पड़ी नौकरी, वजह कर देगी हैरान!














