सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पाकिस्तानी संगीतकार पहाड़ों के बीच बैठकर मशहूर गीत ‘कल हो ना हो' की धुन रुबाब पर बजा रहा होता है. तभी कुछ ऐसा होता है जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही संगीतकार धुन बजाना शुरू करता है, आसपास चर रही भेड़ें धीरे-धीरे उसके पास आकर खड़ी हो जाती हैं.
पहाड़ों में रिकॉर्ड कर रहे थे संगीत
यह वीडियो पाकिस्तानी संगीतकार सागर हयात ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में वह पहाड़ों के बीच एक चट्टान पर बैठे दिखाई देते हैं और अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र रुबाब को बजा रहे होते हैं. पीछे बर्फ से ढके पहाड़ नजर आते हैं, जबकि पास में कुछ भेड़ें और बकरियां घास चर रही होती हैं.
धुन सुनते ही पास आ गईं भेड़ें
वीडियो में शुरुआत में भेड़ें दूर-दूर चरती दिखाई देती हैं. लेकिन, जैसे ही हयात रुबाब बजाना शुरू करते हैं, वे धीरे-धीरे उनके करीब आने लगती हैं. कुछ ही देर में कई भेड़ें उनके आसपास इकट्ठा हो जाती हैं और शांत खड़ी होकर मानो संगीत सुनती हुई नजर आती हैं.
देखें Video:
संगीत की ताकत का अनोखा उदाहरण
सागर हयात ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह पल उनके लिए बेहद खास था. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने रुबाब बजाना शुरू किया, तो भेड़ें धीरे-धीरे पास आकर खड़ी हो गईं. उनके मुताबिक, यह एक खूबसूरत पल था, जिसने मुझे संगीत की असली ताकत का एहसास कराया. संगीत सच में एक ऐसी भाषा है जो सिर्फ इंसानों ही नहीं, प्रकृति को भी छू सकती है.
लोगों को पसंद आया वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया. कई यूजर्स ने कहा, कि यह वीडियो बेहद शांत और सुकून देने वाला है. एक यूजर ने लिखा, इतना सुकून भरा दृश्य है कि लगता है जैसे प्रकृति भी संगीत सुनने आ गई हो. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, यह सच में जादुई पल है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: मल दान करके कमा सकते हैं करोड़ों? वायरल Video में महिला का दावा सुन चौंक जाएंगे आप
शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान कौन हैं? मॉडल से वॉइस-ओवर आर्टिस्ट तक, बना चुकी हैं अलग पहचान














