Chalaan Se Bachne Ka Desi Jugaad: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वायरल वीडियो तेजी से घूम रहा है. मामला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ लगाया कि लोग दंग रह गए.
ये भी पढ़ें:-32 हजार एक को, 14 हजार दूसरी को...बेंगलुरु की मां ने किया ऐसा खुलासा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
चालान से बचने की तरकीब (Trick to Avoid Traffic Chalan)
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस का अफसर कार सवार को रोकता है और सीट बेल्ट न पहनने पर चालान की बात करता है. ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स पूरे इत्मीनान से जवाब देता है, जनाब मैंने बेल्ट लगाई है, लेकिन जैसे ही कैमरा सीट बेल्ट पर जाता है, पूरा माजरा साफ हो जाता है. कार की असली सीट बेल्ट टूटी हुई थी. उसकी जगह उस शख्स ने अपनी पतलून की बेल्ट खोलकर उसे कार की हुक में फंसा दिया था.
सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बौछार (Social Media Reactions)
जैसे ही यह सीट बेल्ट जुगाड़ (Seat Belt Jugaad) वाला वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स ने कमेंट्स की बरसात कर दी. किसी ने लिखा, दिमाग तो है, लेकिन गलत इस्तेमाल हो गया. तो किसी ने मजाक में कहा, ऐसा टैलेंट कहीं और लगाते तो बात ही कुछ और होती. यह वीडियो भले ही मजेदार लगे, लेकिन यह Traffic rules और रोड सेफ्टी की अहमियत भी याद दिलाता है. सीट बेल्ट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए जरूरी है.
ये भी पढ़ें:-कहां बिकता है दुनिया का सबसे खतरनाक Pizza? धधकते लावा पर होता है तैयार
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














