Pakistan fruit prices viral video: फल मंडी की रौनक, दुकानदार की मुस्कान और कैमरे के सामने पूछा गया एक सीधा सा सवाल, लेकिन जैसे ही दाम जुबान पर आए, माहौल एकदम बदल गया. भारतीय व्लॉगर ने सोचा था बस रेट पूछेंगे, मगर जो जवाब मिला उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. आखिर पाकिस्तान की इस मंडी में ऐसा क्या था जिसने सबको हैरान कर दिया?
ये भी पढ़ें:-क्या बाजार में बिक रहे हैं नकली अंडे? ऑनलाइन मंगाए अंडों पर बवाल...अंदर से निकली पीली-पीली रस्सी जैसी चीज
पाकिस्तान की मंडी से आया वायरल वीडियो (Pakistan Fruit Market Viral Video)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Viral Video खूब घूम रहा है. वीडियो पाकिस्तान की एक फल मंडी का बताया जा रहा है, जहां भारतीय व्लॉगर रिजवान ने दुकानदार से फलों के दाम पूछे. वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट rizwansidravlog पर शेयर किया गया है. जैसे ही वह दुकानदार से केले का भाव पूछते हैं, दुकानदार अलग-अलग किस्मों के केले 250 से 450 पाकिस्तानी रुपये किलो बताता है. इसके बाद पपीता 400 रुपये किलो सुनकर व्लॉगर थोड़ा हैरान दिखता है.
ये भी पढ़ें:-मैं इंसान नहीं,पोमेरेनियन हूं..20साल की लड़की ने क्यों लगवा लिए नकली दांत, पूंछ..कुत्ता बनने का ऐसा क्या जुनून
सेब और खजूर की कीमत ने किया हैरान (Apple and Dates Price Shock)
वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा सेब और खजूर के भाव की हो रही है. दुकानदार सेब का दाम 500 रुपये किलो बताता है. माल्टा यानी संतरा 250 से 450 रुपये किलो तक बताया जाता है, लेकिन जब खजूर का भाव पूछा गया तो दुकानदार ने 1200 पाकिस्तानी रुपये किलो बताया. यह सुनकर व्लॉगर भी चौंक जाता है. सोशल मीडिया पर लोग इस Pakistan fruit prices viral video को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
केले 450 और खजूर 1200! (Pakistan me phalon ke daam)
ये कीमतें पाकिस्तानी मुद्रा में बताई गई हैं, लेकिन फिर भी आम लोगों के लिए महंगाई एक बड़ा मसला बन सकती है. वीडियो के जरिए लोग पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई पर चर्चा कर रहे हैं. कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि, अगर फल इतने महंगे हैं तो रोजमर्रा की जरूरतें कैसे पूरी होती होंगी. वीडियो ने महंगाई की बहस को फिर हवा दे दी है, फिलहाल सोशल मीडिया पर यही चर्चा है कि फल का स्वाद मीठा है, लेकिन कीमत सुनकर मुंह कड़वा हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-फिल्मी नहीं रियलिटी...हमशक्ल दूल्हों की जुड़वां दुल्हनें, एक ही मंडप में चारों ने लिए सात फेरे
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














