Railway Station Wedding: आजकल शादियों का मतलब है करोड़ों का खर्च और दिखावा, लेकिन नीदरलैंड्स के एक कपल ने इस रवायत को धता बता दी है. इन्होंने न कोई आलीशान रिसॉर्ट बुक किया और न ही डिजाइनर कपड़े खरीदे. बस बीच रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों की गवाहों के बीच इन्होंने जो 'निकाह' पढ़ा, उसकी चर्चा अब सात समंदर पार तक हो रही है. महंगे डिजाइनर कपड़ों और आलीशान वेन्यू को ठेंगा दिखाते हुए इस जोड़े ने साबित कर दिया कि असली खुशी दिल के सुकून में है, जेब खाली करने में नहीं.
Photo Credit: social media
शोर-शराबे वाले स्टेशन पर गूंजी शहनाई (eco friendly wedding)
शादी के नाम पर लोग अपनी जमा-पूंजी लुटा देते हैं...पर 42 साल की लारा पीटर्स और 44 साल के मैथिज डॉरड्रेग्टर ने कुछ अलग ही 'स्वैग' दिखाया. उन्होंने किसी फाइव स्टार होटल के बजाय देश के सबसे बिजी रेलवे स्टेशन को अपनी शादी का वेन्यू चुना. जब स्टेशन पर अनाउंसमेंट हो रही थी और मुसाफिर अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए भाग रहे थे, उसी गहमागहमी के बीच इस जोड़े ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया.
पुराने कपड़ों में भी दिखा 'नवाबों' वाला नूर (second hand wedding dress)
इस शादी की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि दूल्हा-दुल्हन ने नए कपड़ों के नाम पर एक रुपया भी बर्बाद नहीं किया. दोनों ने सेकंड-हैंड यानी पुराने कपड़े पहने और मेहमानों से भी गुजारिश की कि वे नए जोड़े खरीदने के बजाय घर में रखे पुराने कपड़ों में ही तशरीफ लाएं. लारा का मानना है कि शादी की चमक दिल से होती है, कपड़ों की नई तह से नहीं. फिजूलखर्ची और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली इस होड़ को रोकने के लिए उन्होंने यह अनोखा पैगाम दिया है.
ये भी पढ़ें:-पड़ोसी ने 'चुरा ली' एक इंच दीवार...फिर शुरू हो गई सदाबहार रार, देखें VIDEO
फिजूलखर्ची को दिया कड़ा संदेश (Lara Peters Matthijs Dordrecht)
स्टेशन के अंदर ही फूलों का एक छोटा सा खूबसूरत कोना बनाया गया था, जहां यात्रियों को बिना परेशान किए यह रस्म पूरी हुई. वहां से गुजरने वाले लोग पहले तो हक्के-बक्के रह गए, फिर इस सादगी के मुरीद होकर तालियां बजाने लगे. कई लोगों ने अपने फोन निकाल लिए और इस 'अनोखी शादी' को हमेशा के लिए कैद कर लिया. यह शादी उन लोगों के लिए एक आईना है जो दिखावे के चक्कर में कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














