तेज रफ्तार का तांडव...रोहित शेट्टी की फिल्मों की तरह स्कूटी ने हवा में दिखाया कहर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

एक चौराहा, तेज रफ्तार और पल भर की लापरवाही. मुजफ्फरनगर से सामने आया ये हादसा बताता है कि सड़क पर की गई छोटी सी गलती भी कितनी भारी पड़ सकती है. CCTV में कैद ये मंजर देखकर हर कोई सहम गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रफ्तार का कहर, मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार का तांडव, CCTV में रिकॉर्ड हुआ सड़क हादसा

Muzaffarnagar Accident Live Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी कस्बे में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. खदर तिराहा इलाके में बाइक सवार सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी ने बाइक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी हवा में उछलते हुए पलट गई.

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर (Terrifying Scene Captured on CCTV)

पूरा हादसा नगर पंचायत की ओर से लगाए गए CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. में साफ दिखता है कि स्कूटी बेहद तेज स्पीड में आती है और सीधे बाइक से टकरा जाती है. टक्कर के बाद दोनों स्कूटी सवार सड़क पर गिर जाते हैं, जबकि बाइक सवार भी संभल नहीं पाता.

हेलमेट नहीं, नियमों की अनदेखी (motorcycle scooty accident)

हैरानी की बात ये रही कि हादसे के वक्त किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था. यही वजह है कि तीनों को चोटें आईं. बाइक सवार की पहचान पुरकाजी निवासी अब्दुल समद के रूप में हुई है, जिन्हें सिर में चोट लगी. राहत की बात ये रही कि किसी की जान नहीं गई.

ये भी पढ़ें:-घर में काम करने वाली दीदी ने मालिक-मालकिन को दिया ऐसा 'सरप्राइज गिफ्ट', देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

लोगों ने दिखाई इंसानियत (scooty spins in air)

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग फौरन मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की. सभी को इलाज के लिए पहुंचाया गया. बाद में इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. ये खबर इसलिए अहम है क्योंकि ये एक बार फिर सड़क सुरक्षा, हेलमेट और रफ्तार पर कंट्रोल की जरूरत को उजागर करती है. CCTV में कैद ये हादसा हर वाहन चालक के लिए एक सख्त चेतावनी है.

ये भी पढ़ें:-कूड़े में गया 12 लाख का सोना, सफाई के चक्कर में हुआ बड़ा 'कांड', परिवार ने खो दी थी उम्मीद और फिर...

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Dalmandi Bulldozer Action: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन के दौरान झड़प, शख्स ने दुकान को लगाई आग