कैब में लगा इमरजेंसी बटन काम करता है? ड्राइवर के दावे ने उड़ा दिए होश, इमरजेंसी सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

मुंबई की एक आम सी कैब में लगा छोटा सा SOS बटन अचानक चर्चा का मरकज बन गया. एक सवाल, एक जवाब और सोशल मीडिया पर शुरू हो गई बहस. क्या महिलाओं की सुरक्षा का यह इंतजाम सच में काम करता है या सिर्फ कागजी कारवाई है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई कैब का SOS बटन बना बहस का मुद्दा, ड्राइवर के दावे ने उड़ा दिए होश

Cab Emergency Button: मुंबई की सड़कों पर दौड़ती एक टैक्सी का 27 सेकंड का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दुबई बेस्ड NRI रोहित सिंह राठौर ने जब कैब में लगे SOS बटन के बारे में पूछा, तो ड्राइवर का जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए. ड्राइवर ने दावा किया कि, बटन दबाने से तुरंत कोई मदद नहीं आती.

ये भी पढ़ें:-ट्रेन में पानी को लेकर गरमाया माहौल, पैसेंजर से भिड़ा वेंडर, बोला- 14 रुपये में नहीं देंगे पानी की बोतल!

क्या है पूरा मामला? (Cab Ki Emergency Button)

वीडियो में ड्राइवर कहता है कि यह इमरजेंसी बटन खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है, लेकिन उसका कहना है कि उसने खुद एक रात कई बार पैनिक बटन दबाया, फिर भी न पुलिस आई और न कंपनी से कोई तुरंत संपर्क हुआ. सुबह करीब 6 बजे कॉल आया, तब जाकर पूछताछ हुई. यह दावा सुनकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि, अगर Emergency Button ही काम न करे, तो महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

कानून क्या कहता है? (Panic Button in Taxi)

1 जनवरी 2019 से सभी कॉमर्शियल टैक्सी और पब्लिक सर्विस व्हीकल में VLTD, Vehicle Location Tracking Device और Panic Button लगाना अनिवार्य है. नियम के अनुसार यह सिस्टम कंट्रोल रूम को लाइव लोकेशन भेजता है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंच सके. अगर कोई वाहन इस नियम का पालन नहीं करता, तो उसे फिटनेस या परमिट रिन्यूअल नहीं मिलता. ऐसे में वायरल वीडियो ने सिस्टम की कार्यक्षमता पर सवाल खड़ा कर दिया है.

सोशल मीडिया पर रिएक्शन (Social Media Reactions)

इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस Reel को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. कुछ लोगों ने इसे मजाक बताया, तो कई ने इसे खौफनाक सच कहा. यह मामला इसलिए अहम है क्योंकि मुंबई कैब SOS बटन, Women Safety in Cab, Panic Button Law India जैसे मुद्दे सीधे यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े हैं. एक वायरल वीडियो ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब जरूरत है कि संबंधित एजेंसियां इन दावों की जांच करें ताकि यात्रियों, खासकर महिलाओं का भरोसा कायम रह सके.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-Indian Railways में देसी जुगाड़, कोच में फिट किया छोटा कूलर, Video हुआ वायरल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Haldwani Case: SC का बड़ा फैसला, रेलवे की जमीन से हटाए जाएंगे 5,000 परिवार! | Banbhoolpura News